Bharat Express DD Free Dish

अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की अचानक क्यों कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग?

एअर इंडिया के अमृतसर-बर्मिंघम विमान में लैंडिंग से पहले RAT (रैम एयर टर्बाइन) एक्टिव होने से हड़कंप मच गया. तकनीकी खराबी के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया, जिससे वापसी की उड़ान रद्द हो गई.

Air India Flight Emergency Landing

Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हाल ही में अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट में ऐसी ही समस्या देखने को मिली. लैंडिंग से पहले विमान का टर्बाइन अचानक एक्टिव हो गया, जिससे यात्रियों और क्रू मेंबर में घबराहट फैल गई. बाद में जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया.

यात्रियों के लिए एयरलाइन ने की व्यवस्था

विमान से अचानक मिले इस सिग्नल के बाद उसे जांच के लिए ग्राउंड किया गया. इसी कारण बर्मिंघम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI114 को रद्द कर दिया गया. एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का विकल्प दिया है.

RAT एक्टिव होने से हड़कंप

लैंडिंग से पहले रैम एयर टर्बाइन (RAT) एक्टिव होने से क्रू और यात्रियों में डर फैल गया. सामान्य परिस्थितियों में यह सिस्टम केवल इमरजेंसी में ऑन होता है. इसे पायलट स्वयं भी एक्टिव कर सकते हैं. अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया ड्रीमलाइनर में RAT 400 फीट की ऊंचाई पर ऑन हो गया.

तुरंत बाद क्रू ने विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया. एआई 117 ने 4 अक्टूबर को दोपहर 12:52 बजे अमृतसर से उड़ान भरी और शाम 7:07 बजे बर्मिंघम में लैंड किया. विमान को आगे की जांच के लिए ग्राउंड किया गया.

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग में भारी बारिश से बड़ा हादसा, दुडिया आयरन ब्रिज ढहा, 6 लोगों की मौत

RAT क्या है?

RAT यानी रैम एयर टर्बाइन एक सुरक्षा प्रणाली है. यह इलेक्ट्रिकल फेलियर, हाइड्रॉलिक फेलियर या दोनों इंजन फेल होने पर विमान के निचले हिस्से से बाहर निकलता है. ऊंचाई पर यह सिस्टम कम्युनिकेशन और बिजली को स्थिर रखने में मदद करता है.

एयर इंडिया की यह घटना यात्रियों के लिए डरावनी रही, लेकिन क्रू की कुशलता से सुरक्षित लैंडिंग हुई. RAT जैसी सुरक्षा प्रणालियां विमान में तकनीकी खामियों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read