Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aligarh: पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को रौंदकर भागा तेज रफ्तार वाहन, तीन की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल

मामला अलीगढ़ थाना गोंडा क्षेत्र के खैर रोड से सामने आया है. यहां पर नयावास गांव के निकट पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए 6 युवक सुबह दौड़ लगा रहे थे, तभी यह घटना हुई.

मृतकों की फाइल फोटो

-प्रकाश सिंह

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया है, जिससे तीन की मौके पर मौत हो गई है जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. वहीं घटना को अंजाम देकर वाहन चालक फरार हो गया. जबकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला अलीगढ़ थाना गोंडा क्षेत्र के खैर रोड से सामने आया है. यहां पर नयावास गांव के निकट पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए 6 युवक रविवार की सुबह दौड़ लगा रहे थे और योगाभ्यास कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान खैर की तरफ से एक अज्ञात कार आई और पांच युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए भागने लगी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जब ग्रामीण घटनास्थल की तरफ भागे और कार के चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह तेज रफ्तार में कार को भगाकर खैर की तरफ भाग गया.

ग्रामीणों ने जल्दी से पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया. मृतकों में विकास कुमार 18 वर्ष, वीकेश कुमार 19 वर्ष, जितेंद्र 16 वर्ष का नाम सामने आया है. ये सभी नयाबास थाना गोंडा के निवासी हैं. वहीं अभिषेक और मनीष घायल हैं. घायलों का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है. वहीं घटना की जानकारी होने के बाद और एक साथ तीन परिवारों के जवान बेटे खोने से गांव में कोहराम मच गया है. घर परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. दूसरी तरफ अभी तक अज्ञात वाहन की तलाश नहीं हो सकी है.

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: स्वतंत्रता सेनानी की 80 वर्षीय पत्नी को जिंदा जलाया, बेटे ने सुनाई दर्दनाक हत्या की दास्तान, रूह कांप जाएगी

घटना को लेकर कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ इगलास अलीगढ़ ने बताया कि थाना गोंडा क्षेत्र के खैर रोड पर रविवार प्रातः अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 लोग घायल हो गए थे. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा. जहां डॉक्टरों ने तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital