पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
फोटो-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश में जिलों, रेलवे स्टेशनों एवं अन्य स्थानों का नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है. अगला नंबर, अलीगढ़ जिले का है..जिसे अब उसके पुराने नाम ‘हरिगढ़’ से जाना जाएगा. संवाददाता के अनुसार, नामकरण को लेकर नगर निगम में प्रस्ताव भी पास हो गया है.
अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने इस सम्बंध में मंगलवार को मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव सोमवार को नगर निगम की बैठक में पेश किया गया था, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया. उन्होंने प्रस्ताव को लेकर आगे बताया कि अब यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा, जहां से हरी झंडी मिलते ही नाम बदल जाएगा. इसी के साथ मेयर प्रशांत सिंघल ने प्रस्ताव को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन इस प्रस्ताव पर जल्द संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ कर दिया जाएगा.
गौरतलब हो कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने को लेकर लम्बे समय से मांग की जा रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब हाल में अलीगढ़ पहुंचे थे तो उन्होंने भी इसे हरिगढ़ के नाम से पुकारा था. तभी से इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर थी कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ कर दिया जाएगा. बहरहाल, इस संबंध में नगर निगम से प्रस्ताव पास हो गया है तो नाम बदलने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है.
इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर उसे पुराना नाम ‘प्रयागराज’ दिया जा चुका है और फ़ैजाबाद फिर से अयोध्या हो चुका है. वहीं, यूपी के तमाम रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले जा चुके हैं, जिनमें मुगलसराय जंक्शन अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन हो गया है. वहीं, झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई झांसी जंक्शन किया जा चुका है. हाल ही में प्रतापगढ़ स्टेशन समेत तीन स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं.
ये भी पढ़ें- Moradabad Road Accident: ड्राइवर को झपकी आने से भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत; कई घायल
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…