Bharat Express DD Free Dish

शहीदी दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह का भावुक संदेश, भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को ऐसे किया नमन

Amit Shah Tribute To Freedom Fighters: अमित शाह ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर याद किया. कहा- इनके पराक्रम ने अंग्रेजों को भयभीत कर दिया. इस दिन हम सभी उनकी याद में राष्ट्र का वंदन करते हैं.

Bhagat Singh, Sukhdev Thapar, Rajguru

अमित शाह ने भगत सिंह- सुखदेव-राजगुरु को किया नमन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Amit Shah Tribute To Freedom Fighters: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया. उन्होंने ट्वीट कर इन वीरों को श्रद्धांजलि दी. अमित शाह ने लिखा कि ये तीनों योद्धा स्वाधीनता आंदोलन के ऐसे महान पुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों और साहस से युवाओं को देश की आजादी के लिए प्रेरित किया.

‘इन वीरों ने अंग्रेजों को डरा दिया था’

अमित शाह ने कहा कि इन शहीदों के पराक्रम की गूंज से पूरी अंग्रेजी सरकार डर गई थी. मातृभूमि की आजादी के लिए उन्होंने फांसी के फंदे पर चढ़ने में भी कोई हिचक नहीं दिखाई. अमित शाह ने लिखा कि इनकी वीरगाथा याद करके हर भारतीय का रोम-रोम राष्ट्रभक्ति से भर जाता है.

शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन

शहीदी दिवस पर अमित शाह ने इन अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन किया. उन्होंने कहा कि देश इन वीर सपूतों का हमेशा ऋणी रहेगा. उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति सिखाता रहेगा.

शाह का यह संदेश देशभर में लोगों के दिल को छू गया. कई लोगों ने अमित शाह के ट्वीट को शेयर करते हुए शहीदों को नमन किया. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी पर चढ़कर अमर हो गए थे. आज भी उनका नाम युवाओं को प्रेरणा देता है.

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read