Bharat Express DD Free Dish

‘सदन में कायर-सरेंडर जैसे शब्द’,बोलना नहीं आता तो प्रियंका जी से ही सीख लें; राहुल गांधी के बयानों पर भड़के अमित शाह

Amit Shah Rahul Gandhi Clash: महिला आरक्षण बिल को लेकर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर कह दिया. जिसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सख्त हिदायत दी. अमित शाह ने कहा कि कायर, सरेंडर जैसे अपशब्द का प्रयोग हो रहा है. सदन में कोई आंख मारता है.

Amit Shah Rahul Gandhi Clash

Amit Shah Rahul Gandhi Clash

Amit Shah Rahul Gandhi Clash: महिला आरक्षण बिल को लेकर लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर गृह मंत्री अमित शाह जमकर भड़के. उन्होंने भाषा में संयम को लेकर राहुल को प्रियंका गांधी से सीखने को कहा.

उन्होंने राहुल गांधी की भाषा और संयम पर क्लास लगाते हुए कहा कि भाषा तीखा होने से भावनाएं व्यक्त नहीं होती हैं. इस सदन में आपसे बहुत वरिष्ठ लोग बैठे हुए हैं, बोलना कैसे है ये उनसे ही सीख लें. अगर वरिष्ठ लोग नहीं हैं तो प्रियंका गांधी से ही सीख लें.

अमित शाह ने राहुल गांधी पर जानबूझकर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं के लिए लाये गए बिल को क्रूर बिल बता रहा है. कहा जा रहा है कि मोदी सरकार उत्तर और दक्षिण भारत के बीच भेदभाव कर रहे हैं. अगर इतना समझाने के बाद भी ऐसे बयान आ रहे हैं तो ये जानबूझकर दिया गया बयान है.

राहुल गांधी सदन में मर्यादा तोड़ते हैं

उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि मैं टीवी पर विपक्षी नेता का भाषण सुन रहा था. आप विपक्ष के नेता हैं, आपके कंधे पर सदन और देश में गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन ये सदन में मर्यादा तोड़ने वाली भाषा बोलते हैं.

कायर-सरेंडर जैसे अपशब्द का प्रयोग

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,

ये कैसी भाषा है- कायर, सरेंडर जैसे अपशब्द का प्रयोग हो रहा है. सदन में कोई आंख मारता है तो कोई मुस्कुराकर बैठता है. सदन के रास्ते में चाय पकौड़े खाया जाता है. आखिर विपक्ष के नेता का यह कैसा बर्ताव है.

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने लोकसभा में भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ों का हक मारा, मोदी सरकार ने दिया उनका असली अधिकार

उन्होंने कहा कि ‘ये बयानबाजी करते हैं कि सरेंडर हो गए…’स्पीकर को भी बार-बार रोकना पड़ जाता है. कभी सत्र छोड़कर विदेश में चले जाते हैं. मैं यह कहना चाहता हूं कि तीखा भाषा बोलने से भावनाएं नहीं आती हैं. बोलने की कला न हो तो प्रियंका जी से सीख लें. आप महिलाओं को आरक्षण देने वाले बिल के विरोध में हैं. देश की महिलाएं आपको कभी माफ नहीं करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read