Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गृह मंत्री की हुंकार! ममता के गढ़ में अमित शाह की दो टूक, “धर्म कोई भी हो, कानून सबके लिए एक होगा”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में यूसीसी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों के लिए समान कानून होना चाहिए और टीएमसी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए.

Amit Shah

Amit Shah

Amit Shah On UCC: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया. रोड शो के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों के लिए एक समान कानून होना चाहिए. गृह मंत्री ने कहा कि यूसीसी कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान की भावना है. शाह ने सवाल उठाया कि क्या देश में कानून धर्म के आधार पर अलग-अलग होने चाहिए या सभी नागरिकों के लिए एक समान नियम लागू होना चाहिए.

ममता बनर्जी पर तीखा हमला

यूसीसी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के आरोपों को अमित शाह ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह भाजपा का नहीं, बल्कि संविधान का विषय है. शाह ने ममता बनर्जी पर यह भी आरोप लगाया कि वह न्यायपालिका पर सवाल उठा रही हैं. उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया चुनाव आयोग की नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रही है, इसलिए इस पर गलत बयानबाजी नहीं होनी चाहिए.

चुनावी रैली में टीएमसी पर हमला

बीच चुनावी गतिविधियों के दौरान बीरभूम जिले के खैरासोल में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सत्तारूढ़ पार्टी TMC पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार और ‘कट-मनी सिंडिकेट’ का बोलबाला रहा है, जिससे आम जनता को नुकसान हुआ है.

अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा. साथ ही गृह मंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर अत्याचार किया है, उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा, चाहे वे कहीं भी छिपे हों.


ये भी पढ़ें: 6 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में! पीएम मोदी देंगे 12,000 करोड़ का तोहफा, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का होगा उद्घाटन


टीएमसी नेतृत्व पर निशाना

अपने संबोधन में अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभीषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चाहती हैं कि उनके भतीजे राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनें, लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा. शाह ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और आने वाले समय में पार्टी की सरकार बनने की संभावना मजबूत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital