Assembly Elections 2026: आज देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों- असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं, जहां युवा से लेकर बुजुर्ग तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीनों राज्यों के मतदाताओं से भारी संख्या में निकलने और एक ऐसी सरकार चुनने की अपील की है जो विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दे.
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अलग-अलग संदेशों के जरिए राज्यों की जनता से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया.
पुडुचेरी: ‘गुड गवर्नेंस’ और सुरक्षा के लिए वोट
पुडुचेरी के मतदाताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने सुशासन और सुरक्षा पर जोर दिया. उन्होंने लिखा, ‘मतदान के दिन, मैं पुडुचेरी के लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और एक ऐसी सरकार बनाने के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं जो आपको विकास, सुशासन और सुरक्षा प्रदान करना जारी रखेगी और एक पूर्ण विकसित पुडुचेरी के दृष्टिकोण को हकीकत में बदलेगी.”
On voting day, I urge the people of Puducherry to come out in large numbers and vote to form a government that will continue to provide you development, good governance and security and turn the vision of a fully developed Puducherry into a reality.
புதுச்சேரி சட்டமன்றத் தேர்தல்…
— Amit Shah (@AmitShah) April 9, 2026
वहीं, केरल की जनता से अपील करते हुए शाह ने राज्य की समृद्ध मानव क्षमता और प्राकृतिक संपदा को विकास का मुख्य आधार बताया.
It is my earnest appeal to our sisters and brothers of Keralam to form a government that will dedicate itself to ushering in a new era of development for you, realising the full potential of the state’s rich human resources and natural advantages. Let the right vote take charge…
— Amit Shah (@AmitShah) April 9, 2026
उन्होंने लिखा कहा कि केरल के मेरे भाइयों और बहनों से मेरी हार्दिक अपील है कि वे एक ऐसी सरकार बनाएं जो आपके लिए विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए खुद को समर्पित करे, राज्य के समृद्ध मानव संसाधनों और प्राकृतिक लाभों की पूरी क्षमता का एहसास कराए. सही वोट को राज्य की नियति का प्रभार लेने दें और उस ‘विकसित केरलम’ को आकार दें जिसकी आप आकांक्षा रखते हैं.
सुरक्षित सीमाएं और ‘सांस्कृतिक विरासत’ का संरक्षण
असम के संदर्भ में अमित शाह का संदेश काफी साफ और रणनीतिक रहा. उन्होंने शांति की निरंतरता और सीमाओं की सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बताया. उन्होंने लिखा, ‘जैसा कि असम में आज मतदान हो रहा है, मैं राज्य के भाइयों और बहनों से बड़ी संख्या में बाहर आने और शांति और विकास के युग को जारी रखने वाली सरकार को रिकॉर्ड तोड़ जनादेश देने के लिए मतदान करने की अपील करता हूं.
As Assam goes to vote today, I appeal to our sisters and brothers in the state to come out in large numbers and vote to give a record-setting mandate to a government that will continue the era of peace and development. Your one vote will ensure secure borders, progress and the…
— Amit Shah (@AmitShah) April 9, 2026
शाह ने ये भी कहा कि आपका एक वोट सुरक्षित सीमाएं, प्रगति और आपकी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.”
लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह का माहौल
आज हो रहे मतदान का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये चुनाव 2026 के राजनीतिक समीकरणों को तय करने वाले हैं. असम में जहां बीजेपी विकास और घुसपैठ मुक्त राज्य के वादे के साथ मैदान में है, वहीं केरल में ‘विपुल संसाधनों’ के सही इस्तेमाल और नए औद्योगिक युग की बात की जा रही है. पुडुचेरी में भी ‘फुल स्टेटहुड’ और विकास के विजन पर जनता अपना फैसला सुना रही है.
ये भी पढ़ें: गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर अमित शाह ने किया नमन, कहा- ‘उन्होंने धर्म परिवर्तन के बजाय बलिदान चुना’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

