होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
Weather Update Today : देश में मॉनसून की लहर देखने को मिल रही है. वहीं अभी कई राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट जारी किए गए है. हालांकि कई इलाकों में इसकी कमी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है. आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बारिश के दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली और ओले भी गिर सकते हैं.
वहीं आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज और कल दिल्ली में नमी चरम पर रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इसके साथ ही आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है. इस अवधि के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…
सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…
महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…
पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…
Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…