Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ ने बदला ओरछा और पुखरायां स्टेशन का स्वरूप, पीएम मोदी 22 मई को करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित 103 स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे. झांसी मंडल के ओरछा और पुखरायां स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विकसित भारत की झलक पेश की गई है.

Amrit Bharat Station Scheme

भारत सरकार और रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के प्रथम फेज में चयनित और पुनर्विकसित स्टेशनों का लोकार्पण 22 मई को किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 103 स्टेशनों का लोकार्पण संपन्न होगा. इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत झांसी रेल मंडल के भी दो स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है.

स्टेशन पर आने वाले पर्यटकों को मिलेगी सुविधाएं

दरअसल, ओरछा और पुखरायां स्टेशन को विकसित भारत की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. ओरछा रेलवे स्टेशन को 6.5 करोड़ रुपए की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया गया है. इससे यहां के स्थानीय नागरिकों के साथ ही इस नगर में पूरी दुनिया से आने वाले पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी.

स्टेशन पर राजा राम और हनुमान जी की मूर्तियां है स्थापित

इस स्टेशन को ओरछा मंदिर की तर्ज पर डिजाइन किया गया है. यहां राजा राम और हनुमान जी की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं. यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया गया है. सर्कुलेटिंग एरिया की बाउंड्री वॉल पर रामायण के दृश्य को दर्शाया गया है. साइकिल और अन्य गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.

टिकटिंग के लिए बनाया गया काउंटर

इसके अलावा, यहां पर टिकटिंग के लिए आधुनिक और सुविधाजनक टिकट काउंटर बनाए गए हैं और एटीवीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. यात्री प्रतीक्षालय को यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है.

ओरछा और पुखरायां स्टेशन का किया गया पुनर्विकास

झांसी मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि ओरछा और पुखरायां स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है. यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए यहां सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. दिव्यांगजनों के लिए शौचालय और रैंप बनाए गए हैं. साथ ही अन्य यात्रियों के लिए पे-एंड-यूज टॉयलेट भी बनाए गए हैं. दोनों ही स्टेशनों में बदलाव दिखाई देगा, जो विकसित भारत की झलक को पेश करता है.

पुखरायां रेलवे स्टेशन को इतने करोड़ की लागत से किया विकसित

बता दें कि पुखरायां रेलवे स्टेशन को 7.22 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है. इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी. इस पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास और जल निकासी में सुधार किया गया है. साथ ही मौजूदा स्टेशन भवन के अग्रभाग में सुधार के अतिरिक्त एक वीआईपी कक्ष का प्रावधान, प्रतीक्षालय में सुधार, कवर ओवर प्लेटफॉर्म और प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का विस्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital