Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ी हथियारों और ड्रग्स की बड़ी खेप, जांच जारी

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी तस्करों से जुड़े एक बड़े नशा और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.1 किलो हेरोइन और 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं.

Amritsar Police Bust International Drug & Arms Module, 2.1 Kg Heroin Seized

Amritsar Police Bust International Drug & Arms Module: ललित कुमार/अमृतसर: पंजाब में सीमा पार से होने वाली नशा और हथियारों की तस्करी के खिलाफ अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने एक ऐसे खतरनाक इंटरनेशनल मॉड्यूल (तस्करी नेटवर्क) का पर्दाफाश किया है, जिसके तार सीधे विदेशों में बैठे बड़े तस्करों से जुड़े हुए थे. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शातिर आरोपी को दबोचा है. पुलिस ने उसके ठिकानों की तलाशी ली, तो आरोपी के पास से 2.1 किलोग्राम हाई क्वालिटी हेरोइन और 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं. इस खेप को पंजाब में किसी बड़ी वारदात और युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने के लिए इस्तेमाल किया जाना था.

इंटरनेट कॉलिंग से हो रही थी डीलिंग

इस मामले में जो सबसे चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, वह है अपराधियों का हाईटेक तरीका. गिरफ्तार किया गया आरोपी कोई आम मोहरा नहीं है, बल्कि वह विदेशी जमीन पर बैठे बड़े ड्रग माफियाओं और गन रनर्स के सीधे संपर्क में था.

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पुलिस और जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए ये लोग नॉर्मल फोन कॉल या वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते थे. आरोपी विदेशी तस्करों से बात करने के लिए वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था. इन्हीं नंबरों के जरिए पाकिस्तान या अन्य देशों से आने वाली हेरोइन और हथियारों की खेप की लोकेशन तय होती थी और फिर यह आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों में उसकी आगे सप्लाई चेन संभालता था.

खंगाली जा रही पूरी कुंडली

अमृतसर पुलिस ने इस बड़े गिरोह के खिलाफ थाना सी-डिवीजन में सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स’ खंगालने में जुट गई हैं.

वहीं, पुलिस हथियार और ड्रग्स किस रास्ते से भारत के अंदर आए, और पंजाब के भीतर किन-किन सफेदपोशों, गैंगस्टरों या छोटे सप्लायरों डिलीवर किया जाना था, इन दो सवालों के जवाब ढूढंने की कोशिश कर रही है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ के बाद आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं और कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं.

पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

पंजाब पुलिस ने इस कामयाबी के बाद एक बार फिर साफ कर दिया है कि राज्य में नशा, अवैध हथियार और संगठित अपराध (गैंगस्टर कल्चर) के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सरहद पार से देश विरोधी ताकतें लगातार पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हमारी पुलिस मुस्तैद है. सूबे को पूरी तरह नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए इस तरह के ऑपरेशन आगे भी बिना रुके जारी रहेंगे.

ये भी पढ़ें: कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का आतंक पर कड़ा प्रहार! जानें कैसे भारतीय सेना ने चुन-चुनकर जैश के कमांडरों को पहुंचाया जहन्नुम?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital