देश

आखिरकार NDA में शामिल हुई रालोद, अमित शाह और नड्डा से मिले जयंत चौधरी, बोले- अबकी बार 400 पार

BJP RLD Alliance : राष्ट्रीय लोक दल (RLD) आखिरकार 2 मार्च की देर रात भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन का हिस्सा बन गया. राष्ट्रीय लोक दल के अगुआ जयंत चौधरी हैं. आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद खुद जयंत ने NDA में शामिल होने का ऐलान किया.

जयंत चौधरी ने देर रात को ट्वीट कर कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और गरीब कल्याण का समांतर साक्षी बन रहा है! उन्होंने अपने फैसलों से दिल जीत लिया. आज मैं बताना चाहता हूं कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर मैंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का निर्णय लिया है.”

यह भी पढ़िए: देश के सबसे बड़े सूबे में BJP ने 51 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, 5 महिलाएं, जानिए किसे-कहां से मिला मौका

अबकी बार एनडीए 400 पार का लगाया नारा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने के बाद जयंत चौधरी ने भी भाजपा नेताओं की तरह 400 पार का नारा लगाया. उन्‍होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए NDA तैयार है!

यह भी पढ़िए: आप मध्य प्रदेश से हैं क्या? जानिए आपकी सीट पर BJP ने किसे बनाया लोकसभा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- “आज गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाक़ात हुई. मैं उनके एनडीए परिवार में शामिल होने के निर्णय का दिल से स्वागत करता हूँ. हमें उम्‍मीद है कि जयंत चौधरी पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे.”

यह भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के 195 उम्‍मीदवारों की घोषणा, पहली लिस्ट में इन नेताओं के नाम

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

13 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago