देश

‘कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने देश को 60 साल तक गरीबी में धकेलने का काम किया..’, मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर वार

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी के सिपहसालार राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेसियों के साथ फिर एक यात्रा निकालने वाले हैं. उनकी इस अगली यात्रा का नाम होगा- भारत न्याय यात्रा. कांग्रेस इसे देश के गरीबों किसानों को न्याय दिलाने वाली यात्रा बता रही है. यात्रा का मकसद 2024 में लोकसभा चुनाव जीतना है. इस पर सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं के बयान आ रहे हैं. अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की अगुवाई में निकलने वाली कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर कहा— “न्याय देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. इन्होंने (राहुल गांधी) नहीं. राहुल का परिवार यानी कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने देश को 60 साल तक गरीबी में धकेलने का काम किया, हटाने का नहीं. ये लोग तो (कांग्रेस) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं.”

‘PM मोदी की विकास यात्रा से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास’

बकौल अनुराग ठाकुर, कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ पीएम मोदी की विकास यात्रा से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास होगी. इससे पहले भाजपा नेता अनिल विज ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारत न्याय यात्रा को लेकर जुबानी हमला बोला था. हरियाणवी मंत्री अनिल विज ने कहा था— “…न तो राहुल गांधी की पहली यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) करने से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलेगा. हां, ये सब मनोरंजन के लिए ठीक है, क्योंकि वह (राहुल गांधी) काफी कुछ करते रहते हैं.”

यह भी पढ़िए: 2024 में राहुल या PM मोदी, यूपी-MP के अलावा उत्तर भारत में कौन सबसे ज्यादा पॉपुलर?

14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी कांग्रेस की नई यात्रा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बताया कि उनकी भारत न्याय यात्रा. नए साल में 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी. इस दौरान यह यात्रा मध्य भारत के राज्यों से गुजरेगी, जिसकी लंबाई 6 हजार किलोमीटर से अधिक होगी. कांग्रेस नेता इस यात्रा की शुरूआत 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही करेंगे, ताकि आमजन पर इसका असर पड़े.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

55 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago