देश

Army Day 2023: आज है भारतीय सेना दिवस, जानिए 15 जनवरी 1949 की तारीख क्यों है खास

Indian Army Day 2023: 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन, फील्ड मार्शल कोडंडेरा मडप्पा करियप्पा को 1949 में भारतीय सेना का पहला भारतीय कमांडर-इन-चीफ नामित किया गया था. उन्होंने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर से पद संभाला था.

भारतीय सेना का इतिहास और अहमियत

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार, भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्थायी सेना है. भारतीय सेना में 1.45 मिलियन से अधिक सक्रिय सैनिक और लगभग 0.9 मिलियन रिजर्व सैनिक शामिल हैं.

दिल्ली में इंडिया गेट स्मारक उन 1.3 मिलियन भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया है, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में सहयोगियों के साथ लड़ाई लड़ी थी और लगभग 74,000 सैनिक मारे गए थे.

2013 के उत्तर भारत में बाढ़ के दौरान, भारतीय सेना ने सड़क मार्ग के अलावा बाढग्रस्त इलाके में सेना के हेलीकॉप्टर से 10,500 से अधिक लोगों को बचाया. भारतीय वायुसेना ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से 19,600 से अधिक लोगों को हवाई मार्ग से निकाला. यह सबसे बड़ा नागरिक बचाव और राहत अभियान था.

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना का नियंत्रण है. यह ग्लेशियर दुनिया के गैर-ध्रुवीय क्षेत्रों में दूसरा सबसे लंबा भी है. इसकी ऊंचाई 18,875 फीट (5753 मीटर) है. भारत के वीर जवान शून्य से नीचे तापमान पर इस दुर्गम इलाके की रखवाली कर रहे हैं. यहां से पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है.

61वीं कैवलरी रेजिमेंट भारत के घुड़सवार सेना की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक है. इसका शुमार दुनिया की आखिरी परिचालन और गैर-मशीनीकृत घुड़सवार इकाइयों में किया जाता है.

भारतीय सेना का हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) दुनिया के सबसे विशिष्ट सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है. 1835 में गठित असम रेजिमेंट, भारतीय सशस्त्र बलों का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है.

भारत ने पाकिस्तान को द्वितीय विश्व युद्ध में हराया था, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने 93,000 सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया था, जो अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था.

इस साल भारतीय सेना दिवस का 75वां सेलिब्रेशन है. सेना दिवस परेड बेंगलुरु में मद्रास इंजीनियर ग्रुप (एमईजी) और केंद्र में आयोजित की जाएगी. सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे परेड की समीक्षा करेंगे और वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

29 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago