मनोरंजन

Rakhi Sawant: ‘मेरे नसीब में इतना दर्द क्यों?, ना खा पाती हूं, ना सो पाती हूं, शादी के बाद बोलीं राखी सावंत

Rakhi Sawant:  राखी सावंत आए दिन अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. राखी ने कुछ दिन पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि उनका निकाह बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ हो गया है. राखी ने रोते हुए इस बात का खुलासा किया था. साथ ही अपने निकाह की तस्वीरें भी शेयर की थीं. शादी की खबर आने के बाद माना गया कि एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है. हालांकि आदिल ने इस बारे में बात करने से और शादी को कुबूल करने से मना कर दिया. अब राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है.

दरअसल मुंबई में राखी सावंत को पैपराजी ने स्पॉट किया. यहां राखी से उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे गए, एक्ट्रेस के जवाब देते हुए, आंखों में आंसू आ गए. राखी ने फोटोग्राफर्स को बताया कि उनकी मां को आदिल दुर्रानी संग उनकी शादी के बारे में नहीं पता है. फूट-फूटकर रोते हुए राखी ने इस बारे में कहा, ‘अभी तक मेरी मां को नहीं मालूम है. अभी कल मेरी मौसी और मामा, खानदान के लोगों को पता चल है. सबलोग बोल रहे हैं कि मम्मी तक ये खबर नहीं पहुंचनी चाहिए. लेकिन मम्मी होश में आ जाएगी और ये खबर सुनेगी तो पता नहीं क्या असर होगा उसपे.’

आदिल के घरवालों ने कही ये बात राखी सावंत ने आसमान को देखते हुए कहा, ‘क्यों है मेरे नसीब में इतना दर्द?’ वो आगे कहती हैं, ‘ना मैं खा पाती हूं, ना सो पाती हूं. कुछ नहीं कर पाती हूं मैं.’ इसके बाद राखी सावंत से पूछा गया कि आदिल के घरवाले इस बारे में क्या बोले. इसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘आदिल के घरवालों से मेरी बात हुई है. उन्होंने उनको समझाया. वो बहुत अच्छे हैं. उन्होंने समझाया कि भाई अगर तूने सच में निकाह किया है तो कुबूल करने में क्या हर्ज है. उनके घरवाले बहुत अच्छे हैं. उनको टाइम लगेगा मुझे अपनाने के लिए लेकिन आदिल ने तो मेरे साथ कसमें खाई हैं…’ इतना बोलते हुए राखी रोते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गईं.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. कमेंट्स सेक्शन में फैंस एक्ट्रेस सांत्वना दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आप समझदारी से काम नहीं लेती हो सब आपका इस्तेमाल करते हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है.’ बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जो राखी के रोने को ड्रामा और एक्टिंग बता रहे हैं.

कुछ दिन पहले राखी ने अस्पताल से वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उनकी मां को देखा गया था. राखी ने बताया था कि उनकी मां को कैंसर के साथ ब्रेन ट्यूमर भी हो गया है. मां के बारे में सुनकर वो बहुत रोई थीं. उन्होंने बताया था कि वो मां के लिए बिग बॉस मराठी से बाहर आई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

3 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

5 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago