Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

AAP Maha Rally: केजरीवाल ने पीएम मोदी को दिया चैलेंज, कहा- आपके 21 साल और मेरे 8 साल, किसने किया ज्यादा काम? देख लें

AAP Maha Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ पार्टी की “महारैली” को संबोधित किया.

AAP Maha Rally: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ पार्टी की “महारैली” को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने अध्यादेश को हिटलरवाद और तानाशाही बताया. बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा, “मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया. हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं है, हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया हैं, हमारे पास एक सत्येंद्र जैन नहीं है, हमारे पास 100 सत्येंद्र जैन हैं. आप एक को जेल में डालोगे तो दूसरा काम करने आ जाएगा लेकिन दिल्ली में विकास के काम नहीं रुकेंगे.

ऐसा ही अध्यादेश और राज्यों के लिए लाया जाएगा- सीएम केजरीवाल

 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरे देश के लोगों को बोलना चाहता हूं ये मत सोचना ये केवल दिल्ली के लोगों के साथ हुआ है. मुझे अंदर से पता चला है ये मोदी जी का पहला वार है. ऐसा ही अध्यादेश और राज्यों के लिए लाया जाएगा. इसे अभी रोकना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि 2015 में दिल्ली ने सभी 7 सीटें भाजपा को दी, मोदी जी को पीएम बनाया और कहा आप देश संभालों और दिल्ली में 70 में 3 सीट भाजपा को दी 67 सीट AAP को दी और कहा केजरीवाल जी आप दिल्ली संभालों. दिल्लीवालों ने भाजपा के लोगों को आंखे लाल कर देखा और बोला आप देश संभालों खबरदार अगर दिल्ली की तरफ आंख उठा कर देखें तो.

इतना अहंकारी पीएम देश ने पहली बार देखा है: केजरीवाल

 

उन्होंने कहा कि 75 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया है जो कहता है कि मैं संविधान को नहीं मानता… इतना अहंकारी पीएम देश ने पहली बार देखा है. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, “21 साल हो गए मोदी जी को राज करते-करते… 2015 में मैं दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बना, मेरे को 8 साल हो गए… आज मैं चैलेंज करता हूं… मोदी जी के 21 साल और मेरे आठ साल… देख लो दोनों में से किसने ज्‍यादा काम करा. केजरीवाल ने पीएम के डिग्री पर भी सवाल उठाए.

बताते चलें कि रैली में केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम भगवंत मान और सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे. केजरीवाल ने इसी रामलीला मैदान से 2012 में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital