Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘दिल्‍ली विधानसभा चुनावों से पहले हमें जो चाहिए था वह मिल गया’, अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोले ‘आप’ के नेता

आम आदमी पार्टी नेता के सोमनाथ भारती बोले कि जो उम्मीद सभी लोगों को थी, आज वह पूरी हो गई. सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में जमानत दे दी. उन्हें ईडी मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी.

arvind-Kejriwal bail news

आम आदमी पार्टी के अगुआ अरविंद केजरीवाल. दाएं— सोमनाथ भारती.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से मिली जमानत से ‘आप’ नेता कार्यकर्ता खुश हैं. उच्चतम न्यायालय के इस फैसले पर खुशी जताते हुए आम आदमी पार्टी नेता के सोमनाथ भारती ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है. उन्‍होंने कहा, “जो उम्मीद सभी लोगों को थी, आज वह पूरी हो गई. सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में जमानत दे दी.”

आम आदमी पार्टी नेता के सोमनाथ भारती ने आगे कहा, “आज देश में लोकतंत्र फिर से जीवित हो गया है. हमें अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर चाहिए थे, यह (न्‍याय) सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया.” उन्‍होंने कहा कि अब पूरा भारत इसका जश्न मना रहा है. केजरीवाल जी ने देश की राजनीति को ऐसी चीजें दिखाईं जो इससे पहले कभी नहीं हुईं थीं. आज का दिन लोकतंत्र के लिए, देश के लिए बहुत ही शुभ है.

arvind Kejriwal with wife sunita
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ.

‘हम अब दिल्ली मॉडल को हर जगह लोगों के समक्ष रख पाएंगे’

सोमनाथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्‍ली में स्कूल, बिजली, पानी, हवा की राजनीति को बल मिला है. उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से देश के चुनावों में आम आदमी पार्टी को फायदा पहुंचने की बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “आज देश में हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित हर तरफ चुनाव का माहौल है. चुनावों को देखते हुए हमें जो चाहिए था, वह हमें मिल गया है. अब अरविंद केजरीवाल हर जगह जा कर अपनी बातों को, दिल्ली मॉडल को हर जगह रख पाएंगे. दिल्लीवासियों को जो रिलीफ चाहिए था, वह आज मिल गया है.”

यह बहुत खुशी की बात, ईमानदारी की जीत हुई: आदिल खान

आप नेता आदिल खान ने भी केजरीवाल की जमानत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है. साथ ही यह बहुत भावुक समय भी है. आज सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई है व तानाशाही की हार हुई है. आज उस हर एक व्यक्ति जो सच्चाई और ईमानदारी के साथ खड़ा है, उसकी जीत हुई है.”

यह भी पढ़िए: दिल्ली शराब नीति घोटाला: CBI के केस में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 177 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital