Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में ‘महिलाओं के लिए पेशे के तौर पर खेल’ पर आयोजित हुआ सेमिनार

कलकत्ता यूनिवर्सिटी की डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट डॉ. शर्मिष्ठा बनर्जी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं.

guwahati university

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा स्पॉन्सर्ड ‘महिलाओं के लिए पेशे के तौर पर खेल’ विषय पर मंगलवार को एक संगोष्ठी विश्वविद्यालय परिसर मेंआयोजित की गई थी. इस संगोष्ठी की शुरुआत छात्र कल्याण एवं कार्यक्रम समन्वयक, निदेशक, डॉ. रंजन कुमार काकती के संबोधन से हुई.

डॉ. रंजन कुमार काकती ने कहा कि महिलाओं के लिए पेशे के तौर पर खेल का अलग महत्व है क्योंकि सरकारी और निजी क्षेत्र में इससे जुड़े नौकरी के कई अवसर मौजूद हैं. उन्होंने खेल को करियर के विकल्प के तौर पर चुनने पर जोर देने की बात की और इसकी राह में आने वाली बाधाओं को दूर करने की बात की.

वहीं कलकत्ता यूनिवर्सिटी की डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट डॉ. शर्मिष्ठा बनर्जी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए करियर के तौर पर खेल का अलग महत्व है. गुवाहाटी विश्वविद्यालय के महिला स्टडी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ पोली वौक्लाइन ने भी कार्यक्रम में भाग लेने वालों से बात की और खेलों में महिलाओं की भागीदारी और इसे पेशे के रूप में लेने पर महत्व दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital