देश

Assembly Elections: “BJP चाहे जीत जाए, लेकिन…”, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर क्यों बोला जमकर हमला?

Assembly Elections: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा है. उन्होंने कांग्रेस पर अपने और अपनी पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है. मायावती ने कहा कि कांग्रेस के लोग बसपा के बारे में गलत और फर्जी बातें फैला रहे हैं इससे उनके वोटरों को सावधान रहने की जरुरत है. मायावती का कहना है कि इन सभी राज्यों में हमारी पार्टी मजबूती के साथ लड़ रही है. हम अपने लिए वोट की मांग कर रहे हैं. जबकि कांग्रेस अपनी हार को लेकर हताश है. इसलिए वह दुष्प्रचार कर रही है.

दरअसल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मायावती जनता से कांग्रेस को हराने की अपील कर रही हैं. इस वीडियो को लेकर मायावती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है.

‘बीजेपी भले जीत जाए, लेकिन…’

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार तीन ट्वीट करके हमला बोला. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा कि एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि में मतदान पूर्व चाहे भाजपा जीत जाए, लेकिन कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए’ जैसा विशुद्ध गलत व फर्जी वीडियो का कांग्रेस द्वारा प्रचारित करना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी हताशा का प्रतीक. यह षडयंत्र बीएसपी की मजबूत स्थिति को देखते हुए है. लोग सावधान रहें.

साम, दाम, दण्ड, भेद का इस्तेमाल करने का आरोप

वहीं बसपा सुप्रीमो ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस का इन राज्यों में अति-मिथ्या प्रचार जारी है, जबकि बीएसपी द्वारा चुनावी सभाओं में लोगों से वोट देने तथा विरोधी पार्टियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहने की अपील की गयी, जो पार्टी की मजबूत स्थिति को देखते हुए कांग्रेस की बौखलाहट से स्पष्ट है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: “मोदी की गारंटी का मतलब ‘अडानी’ की गारंटी”, राहुल गांधी ने BJP पर जमकर बोला हमला

चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग

मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा अब जबकि मतदान नजदीक है विरोधी पार्टियों में भी खासकर कांग्रेस द्वारा, भाजपा से मजबूती से लड़ने के बजाय, बीएसपी विरोधी अपनी पुरानी नापाक हरकतों व साजिशों को जारी रखना घोर अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण, जिससे लोग सावधान रहें तथा चुनाव आयोग भी इसका समुचित संज्ञान ले.

बता दें कि मायावती की पार्टी इन तीनों ही राज्यों में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. उसने किसी भी पार्टी के गठबंधन नहीं किया है. हालांकि भले बसपा चुनाव लड़ रही हो, लेकिन मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago