देश

Delhi Waqf Board: अदालत ने बढ़ाई हैदर, दाऊद और जावेद की ED कस्‍टडी, वकीलों ने दी थीं ऐसी दलीलें

Delhi News Today: दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमितता के मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान समेत 10 अन्‍य आरोपियों पर पहले फैसला सुना चुका है, अब राउज़ एवेन्यु कोर्ट ने तीन और आरोपियों की ED हिरासत बढ़ाई है. उन आरोपियों के नाम हैं- ज़ीशान हैदर, दाऊद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी. बताया जा रहा है कि इनकी ED हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है.

बता दें कि स्पेशल जज विकास ढुल की अनुपलब्धता के चलते इन तीनों आरोपियों को लिंक जज गीतांजलि गोयल की अदालत में पेश किया गया. राउज़ एवेन्यु कोर्ट की लिंक जज गीतांजलि गोयल की अदालत ने कहा कि तीनों की ED हिरासत आज एक दिन के लिए बढ़ा रहे हैं, कल इन्‍हें संबंधित अदालत में पेश किया जाए. एक वकील ने बताया कि ज़ीशान हैदर, दाऊद नासिर, जावेद इमाम सिद्दीकी को तीन दिन की ED हिरासत खत्म होने बाद कोर्ट में पेश किया गया था. ED ने तीनों आरोपियों की 6 दिन की ED हिरासत बढ़ाने की मांग किया था.

कोर्ट में जावेद इमाम के वकील ने ED हिरासत बढ़ाने की मांग का विरोध किया. आरोपी जावेद इमाम के वकील ने कहा कि मेरा क्‍लाइंट अक्टूबर 2022 से 15 बार जांच में शामिल हुआ, 15 साल से दुबई में था. वहीं, दाऊद नासिर के वकील ने कहा कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी. उसके बाद RML लेकर गए थे. वहां पर मुझको कोई एस्टरॉयड दिया गया था, उसके बाद से मुझको लगातार चक्कर आ रहा था, उसके बाद भी मुझसे पूछताछ किया गया और एक पेपर पर दस्तख़त कराया गया. मैंने ED से कहा कि मुझको अंग्रेज़ी नहीं आती है, उसके बाद भी मुझसे अंग्रेज़ी के पेपर पर दस्तख़त कराया गया.

ED के वकील ने कहा कि जब भी इनको अदालत में लाया जाता है, ये जांच एजेंसी पर आरोप लगाने लगते हैं.

यह भी पढ़िए: Delhi Waqf Board: भ्रष्टाचार मामले में ED ने धरे 3 आरोपी, दिवाली पर दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में किए जाएंगे पेश

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago