Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ram Mandir Ayodhya: रामलला के दरबार में लगेगा अष्टधातु से बना 21 क्विंटल का घंटा, इसी माह एटा से पहुंचाएंगे अयोध्या; CM योगी के पास भेजा गया संदेश

घंटा निर्माणकर्ता ने बताया कि देश भर के जो भी बड़े मंदिर हैं, वहां पर घंटा जलेसर से ही जाता है. उन्होंने दावा किया कि, राम मंदिर में लगने वाला सभी मंदिरों में लगे घंटे से बड़ा है.

राम मंदिर में लगाया जाएगा ये घंटा

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रविकांत शर्मा

Ayodhya Ram Mandir: जहां एक ओर अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर (Ram Mandir) में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है तो वहीं देश भर के विभिन्न हिस्सों में राम भक्त अपने-अपने तरीके से प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 21 कुंतल का घंटा भेजा जा रहा है. इस घंटे को 15 दिसम्बर तक अयोध्या भेजे जाने की तैयारी है. इस घंटे को लेकर दावा किया जा रहा है कि, देश भर के मंदिरों से बड़ा घंटा है, जिसके निर्माण में 25 लाख रुपए की लागत आई है और 400 कर्मचारी इस घंटे को बनाने में लगे.

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले एक साल से अयोध्या के राम मंदिर के लिए जलेसर के मित्तल फैक्ट्री में घंटा बनाया जा रहा था. 21 कुन्तल का घंटा बनाने के लिए मजदूर दिन-रात कार्य कर रहे थे. अष्टधातु के इस घंटे को फिलहाल 15 दिसम्बर के अयोध्या के राम मंदिर ले जाने की तैयारी की जा रही है. इस सम्बंध में घुँघरू घंटी कारोबारी मनोज मित्तल ने जानकारी दी कि, तीन माह से इस घंटा पर दिन- रात काम करके इसे तैयार करवाया गया है. 21 कुन्तल के वजन के इस घंटे को बनाने के लिए 400 से अधिक कर्मचारी लगे थे. इसकी लागत 25 लाख रूपये के करीब आई है. घंटा बनने की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को भेज दी गई हैं, जैसे ही सीएम के पास से तारीख आ जाएगी, वैसे ही घंटा पहुंचा दिया जाएगा. राम मंदिर कमेटी के लोग भी संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें- Politics: चुनाव नतीजे आने से पहले अयोध्या पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, साथ में रहे यूपी के CM योगी, बोले- जीत हमारी होगी

घंटे की चौड़ाई है 15 फुट

मनोज मित्तल ने बताया कि, घंटे की चौड़ाई 15 फुट और घंटे की अन्दर की चौड़ाई 5 फुट है. घंटा कुल आठ फुट का है. इसे बनाने में एक साल का समय लगा है और इसके लिए करीब 400 कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते रहे. मनोज मित्तल ने दावा करते हुए बताया कि, देशभर के मंदिरों से से सबसे बड़ा राम मंदिर का घंटा है. मनोज ने ये भी दावा किया है कि देश भर के मंदिरों में जो भी घंटे लगे हैं, उसमे से सबसे ज्यादा वजन का घंटा है.

जलेसर से ही जाते हैं मंदिरों के लिए घंटे

मनोज मित्तल ने बताया किस देश भर के मंदिरों में और बिकने के लिए घंटा बनकर जलेसर से ही जाते हैं. मनोज ने बताया कि, उज्जैन महाकाल में 700 किलो, जगन्नाथ पुरी 281 किलो, कर्नाटक के अयप्पा में 11 कुन्तल तथा राजस्थान के हनुमान गढ जिले में 700 किलो का घंटा लगा है और ये सभी घंटा यहीं से बनकर गए हैं. आदित्य मित्तल व मनोज मित्तल ने यह भी जानकारी दी कि, यह सबसे बडे सौभाग्य की बात हैं, राम मंदिर के लिए घंटे का निर्माण हमारी फैक्ट्री में हुआ हैं. घंटा बनकर तैयार हो गया है. जैसे ही तारीख मिलेगी, घंटा अयोध्या के राम मंदिर पहुंचा दिया जाएगा.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital