Bharat Express DD Free Dish

बाली के वेलार तालाब में मगरमच्छ का हमला, 15 साल के बच्चे को दबोचा, ग्रामीणों ने बचाई जान

राजस्थान के बाली उपखंड स्थित वेलार तालाब में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. नहाने गए 15 वर्षीय किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. ग्रामीणों के साहस से बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Bali News, Velar Pond, Pali News, Rajasthan

Rajasthan News: बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के वेलार ग्राम में स्थित तालाब जितना सुंदर है, उतना ही खतरनाक साबित हो रहा है. मंगलवार को वेलार तालाब में एक मगरमच्छ ने 15 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया. गनीमत रही कि मगरमच्छ ने बच्चे का पैर मुंह में दबाते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर और सूझबूझ से बच्चे को मगरमच्छ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है.

तालाब में बढ़ रही मगरमच्छों की संख्या

ग्रामीणों ने बताया कि वेलार तालाब में पिछले कुछ समय से मगरमच्छों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आबादी क्षेत्र के नजदीक स्थित यह तालाब अब जानलेवा बनता जा रहा है. तालाब में नहाने या मवेशियों को पानी पिलाने जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है.

प्रशासन से की शिफ्ट करने की मांग

बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर तालाब की निगरानी बढ़ाने की मांग की है. ग्रामीणों की मांग है कि आबादी के करीब स्थित इस तालाब से मगरमच्छों को पकड़कर अन्यत्र सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है.

ये भी पढ़ें- वंदे भारत का विजय रथ! 20 कोच होने के बावजूद 98% ऑक्यूपेंसी, कश्मीर के लिए बनी नई लाइफलाइन

पहले भी हो चुके हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में मगरमच्छों की मौजूदगी से पहले भी मवेशियों पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं. मंगलवार को बच्चे पर हुए हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read