Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujarat: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री के अग्निकांड में 17 लोगों की मौत, CM ने की 4-4 लाख रु. मुआवजे की घोषणा

Firecracker Factory Boiler Explosion: गुजरात में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 17 मजदूर जिंदा जल गए. सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं और मुआवजे की घोषणा की.

gujarat fire News
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Gujarat News: गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा जीआईडीसी में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री के भीतर एक विस्फोट हुआ, जिसके कारण स्लैब गिर गया और कई मजदूर फंस गए. हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग संभवतः जल तापन बॉयलर के विस्फोट के कारण लगी थी. इस विस्फोट ने फैक्ट्री में तेज आग लगा दी, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूर जिंदा जल गए.

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करके मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायल मजदूरों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं.

इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

बचाव कार्य और मौजूदा स्थिति

घटना स्थल पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने मलबे से शवों को निकालने का काम शुरू किया है. जिला कलेक्टर माहिर पटेल भी मौके पर पहुंचे हैं. फैक्ट्री के मालिक दीपक खूबचंद्र सिंधी के फरार होने की खबर है, जिससे जांच में रुकावट आ सकती है.

डीसा तालुका पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. आग के कारण फैक्ट्री का स्लैब गिर गया था, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है. फिलहाल मलबा हटाने का कार्य जारी है.

यह भी पढ़िए: नोएडा के सेक्टर-18 में कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग, कई घायल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital