देश

दिल्ली में बैंड बाजा बारात गिरोह का भांडा फूटा,सज धजकर माल उड़ाते थे मासूम

Written By: Devnath

MP News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है. जो नाबालिग बच्चों को उनके माता-पिता से चोरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर रखता था. कॉन्ट्रैक्ट पर लेने के बाद बच्चों को बाक़ायदा चोरी की ट्रेनिंग दी जाती थी और फिर शादी समारोह में इन बच्चों से चोरी करवाया जाता था. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गिरोह का सरगना बच्चे के माता पिता को एक साल के 10 से 12 लाख की रकम देता था.

दिल्ली पुलिस के अनुसार यह गिरोह शादियों में लोगों को अपना शिकार बनाता था. बैंड बाजा बारात के बीच चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बच्चों को ऐसी ट्रेनिंग दी जाती थी कि अगर वह पकड़ लिया जाए तो भी वह पुलिस को गिरोह के बारे में कुछ नहीं बताए. गिरोह के सरगना जानते हैं कि बच्चे जल्द ही छूट जाते हैं और कानूनी पचड़ा ज़्यादा नहीं होता.

चोरी की दी जाती है ट्रेनिंग

बैग चोरी करने से लेकर चोरी के बाद उसे किस तरह से घटना स्थल से निकालना है इसकी पूरी ट्रेनिंग दी जाती थी. इन बाल चोरों को कपड़े इस तरह से पहनाये जाते थे कि वे अमीर लगें और आसानी से शादी समारोह में घुल मिल जाएं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैऔर एक नाबालिक बच्चे को भी गिरफ़्तार किया है.

ये भी पढ़ें-  इस शख्स ने 2022 में Zomato पर किया 28 लाख का फूड ऑर्डर, दूसरे ने सालभर खाना मंगाकर 6.96 लाख का लिया डिस्काउंट

शादी समारोह में करते थे चोरी

ये गिरोह शादियों के सीजन में दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में एक्टिव हो जाता था. गिरोह के लोग बच्चों को लेकर शादी में पहुंचते थे और उन्हें कपड़े इस तरह से पहनाए जाते थे कि वह अमीर बच्चों की तरह देखें. ऐसा इसलिए ताकि उन पर किसी को शक ना हो और वे आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे सकें।बच्चों को पांडाल में भेजकर गिरोह का सरग़ना पार्किंग में उनका इंतज़ार करता था.

पहले से ही ट्रेंड बच्चे सीधे शादी समारोह के पांडाल में स्टेज के आस पास पहुंचते थे या फिर ऐसी जगह जाने की कोशिश करते जहां दूल्हा-दुल्हन बैठे हों. फिर वह किसी ऐसे बैग को टारगेट करते जिसमें उन्हें इस बात का अंदाजा मिल जाता कि उसमें कैश या ज्वैलरी हो सकती है. फिर मौका मिलते ही वह बैग उड़ा कर सीधे पार्किंग में पहुंचते जहां से उनके गिरोह के मेंबर चोरी का सामान लेकर आराम से फरार हो जाते थे.

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर में एक के बाद एक हुई छह चोरियों के बाद दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और एक नाबालिक को पकड़ा है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. शादी समारोह के दौरान हुई चोरियों की जानकारी ली जा रही है. वहां से सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं, ताकि यह पता लग सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने को अपना शिकार बनाया है. आरोपियों के पास से दिल्ली पुलिस ने एक आइटेन कार जिससे वह शादी समारोह में जाते थे, 63 हजार कैश और चोरी की सोने की चेन भी बरामद की है.

जिन दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम सोनू और किशन है. सोनू 24 साल का जबकि किशन 22 साल का है. दोनों मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं. इस गिरोह का सरगना सोनू था. दिल्ली पुलिस फिलहाल पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोनू पर चोरी के और कितने आरोप हैं और क्या इस तरीके से उसने और बच्चों को चोरी के लिए ट्रेंड किया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

11 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

25 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

29 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

35 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago