खेल

Rishabh Pant Car Accident: काश! शिखर धवन की बात मान लेते पंत, वायरल हुआ 2 साल पुराना वीडियो

Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को पूरी तरह से खबरों में बने रहे. ये खिलाड़ी अपने परिवार के साथ नया साल बिताने के लिए दिल्ली से रुड़की जाते समय एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार बन गया. पंत अपनी मर्सिडीज कार खुद ड्राइव कर रहे थे. इस दौरान उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. फिलहाल पंत अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत अब पहले से बेहतर है.

गाड़ी धीरे चलाया कर… धवन ने दी थी पंत को सलाह

इस घटना के मद्देनजर, दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत और शिखर धवन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो मजेदार सवाल-जवाब का गेम खेल रहे हैं. पंत खेल में धवन से कुछ सलाह मांगते हुए दिखाई देते हैं जो वह उन्हें देना चाहते हैं. शिखर कहते हैं, ‘गाड़ी आराम से चालया कर’.

वायरल हुआ 2 साल पुराना Video

11 सेकंड का वीडियो आईपीएल के दौरान का है. ऋषभ पंत और शिखर धवन दोनों दिल्ली कैपिटल्स की टीम से ही खेलते हैं.

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं. जिससे उन्हें सिर, पीठ और पैरों में चोटें आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत को मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पंत दिल्ली से अपने होम टाउन रूड़की जा रहे थे. इस बीच उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. पंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.

कब-कहां हुआ एक्सीडेंट?

चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर होने के बाद पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे. वह मर्सिडीज कार को खुद ड्राइव कर रहे थे. ड्राइव करते हुए पंत को नींद की झपकी आई. तभी कार अनिंयत्रियत होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि ये कार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

21 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

35 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

54 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago