Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बैंकॉक से मुंबई पहुंची मॉडल ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, करोड़ों रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई मॉडल हर्षा सनी को कथित ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. कस्टम विभाग ने उनके बैग से 11.82 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है.

Harsha Sunny, Drug Smuggling Case, Mumbai Airport

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आई एक मॉडल को कथित ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार, महिला के सामान से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 11.82 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान 28 वर्षीय हर्षा सनी के रूप में हुई है. हर्षा हाल ही में आयोजित ‘मिसेज़ केरल 2025’ ब्यूटी पेजेंट में प्रतिभागी रह चुकी हैं. इस गिरफ्तारी के बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया है.

एयरपोर्ट पर जांच के दौरान हुआ खुलासा

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, हर्षा सनी बैंकॉक से एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए मुंबई पहुंची थीं. 10 और 11 जून की दरम्यानी रात जब वह एयरपोर्ट पर उतरीं, तब अधिकारियों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. इसके बाद एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने उनका सामान जांच के लिए रोका.

तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग से 12 वैक्यूम-सील पैकेट मिले. जब इन पैकेटों को खोला गया तो उनमें हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ पाया गया. अधिकारियों ने मौके पर ही एनडीपीएस टेस्ट किट के जरिए इसकी जांच की.

जांच में निकला हाइड्रोपोनिक गांजा

प्रारंभिक परीक्षण में बरामद पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा निकला, जो सामान्य गांजे की तुलना में अधिक शक्तिशाली और महंगा माना जाता है. यह मुख्य रूप से सूखे फूलों और कलियों के रूप में पाया जाता है और इसकी अवैध बाजार में काफी मांग रहती है. बरामदगी के बाद कस्टम विभाग ने हर्षा सनी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- न रंग, न ब्रश… सिर्फ अनाज के दानों से बना दी ब्राजील, चीन और रूस के मंत्रियों की हुबहू तस्वीरें; MP के किसान का कमाल देखा क्या?

कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद ड्रग्स का नेटवर्क कितना बड़ा है और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं. यह मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि इसमें एक ब्यूटी पेजेंट प्रतिभागी का नाम सामने आया है. अब आगे की जांच में कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital