Bharat Express DD Free Dish

फिल्मी स्टाइल में डकैती! RBI अधिकारी बनकर ATM कैश वैन से 7.11 करोड़ की सनसनीखेज लूट

Bengaluru ATM Cash Van Robbery: बेंगलुरु में बुधवार को एक बड़ी लूट की घटना हुई. एटीएम करेंसी फाइलिंग वैन से 7.11 करोड़ रुपये लूट लिए और वैन के कर्मचारियों का अपहरण कर लिया. जानिए क्या है पूरी घटना?

Bengaluru ATM Cash Van Robbery By Kidnapping Employees In The Name Of RBI Officials

बेंगलुरु में 7.11 करोड़ की सनसनीखेज लूट

Bengaluru ATM Cash Van Robbery: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली और फिल्मी स्टाइल की डकैती सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने खुद को आरबीआई/केंद्रीय कर विभाग के अधिकारी बताकर सीएमएस कैश वैन को जयनगर के अशोक स्तंभ के पास रोका. लुटेरों ने वैन के कर्मचारियों (कस्टोडियन आफताब, गनमैन राजन्ना, तम्मय्या) को जबरन अपनी टोयोटा इनोवा में बिठाकर उनका अपहरण कर लिया. इसके बाद, लुटेरे कर्मचारियों को डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर छोड़कर, वैन से पूरे 7,11,00,000 रुपये (सात करोड़ ग्यारह लाख रुपये) लूटकर फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार, एक टोयोटा इनोवा में सवार बदमाशों ने वैन का रास्ता रोककर कर्मचारियों से कहा कि वे केंद्रीय कर विभाग से हैं और दस्तावेजों की जांच करनी है. इसके बाद बदमाशों ने कर्मचारियों को और कैश को जबरन अपनी इनोवा में डाल लिया और डेयरी सर्कल की ओर भागे, जहां उन्होंने कर्मचारियों को छोड़ दिया और 7.11 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए.

Bengaluru पुलिस की कार्रवाई

दक्षिण डिवीजन पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसमें एक सुसंगठित गिरोह शामिल है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लुटेरे बन्नेरघट्टा रोड के रास्ते भागे हैं. जयनगर, डेयरी सर्कल और बन्नेरघट्टा रोड के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. DCP साउथ लोकेश जगलासुर ने कहा कि शिकायतकर्ता से जानकारी मिलने तक लूट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा सकती.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक की राजनीति में घमासान, डी.के. शिवकुमार का बड़ा बयान- “पद हमेशा के लिए नहीं होता”

पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती

यह घटना हाल के दिनों में बेंगलुरु में हुई अपनी तरह की सबसे बड़ी दिनदहाड़े लूट (Bengaluru Heist) है, जिसने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं और अपराधियों की पहचान के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, खासकर ग्रे इनोवा कारों पर नजर रखी जा रही है, जिस पर कथित तौर पर भारत सरकार का स्टिकर लगा था. इस घटना के बाद, गृहमंत्री जी परमेश्वर ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा, लेकिन इस सुसंगठित गिरोह को पकड़ना साउथ डिवीजन पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read