Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन से की मुलाकात, अपने न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया और ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया.

bharat express

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और बीजेपी सांसद रवि किशन

Edited by Nitish Pandey

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को फिल्म अभिनेता और यूपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया.

इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट की.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने बीजेपी सासंद रवि किशन को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की.

इस दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन ने उपेंद्र राय की बातों को गौर से सुना और भारत एक्सप्रेस को अपनी शुभकामनाएं दीं.

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital