Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, अपने न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट किया भेंट

उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं.

Upendrra Rai

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Edited by Shivam

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उपेंद्र राय ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की. इस दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से समसामयिक विषयों पर बातचीत की.

Upendrra Rai

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए कहा, ‘आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात हुई. मैंने उन्हें भारत एक्सप्रेस के विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों हस्तक्षेप एवं नजरिया की प्रतियां भेंट की. इस दौरान उनसे भारत एक्सप्रेस की लॉन्चिंग को लेकर भी चर्चा हुई.’

Upendrra Rai

बता दें कि इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात कर चुके हैं. इस मुलाकात के दौरान वे ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट करने के साथ-साथ चैनल की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा कर चुके हैं.

Upendrra Rai

बता दें कि, उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital