Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- कांग्रेस जब तक राहुल गांधी के हाथों में है, इसे कोई नहीं बचा सकता

Acharya Pramod Krishnam Vs Rahul Gandhi: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं न तो राहुल गांधी का आज दुश्मन हूं और न ही पहले कभी था. लेकिन मैं उन लोगों का दुश्मन हूं जो देश के खिलाफ हैं.

Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

संभल स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी पर आज जमकर तंज कसा. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार में कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा खतरे में है और जब तक राहुल गांधी कांग्रेस को अपने हाथ में रखेंगे, तब तक कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता.

उन्‍होंने कहा- “कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसमें राहुल गांधी को कोई हटा नहीं सकता. जब तक राहुल गांधी कांग्रेस को अपने हाथ में रखेंगे, तब तक उसे कोई नहीं बचा सकता.”

उन्‍होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को ‘भारत माता की जय’ बोलनी चाहिए, राहुल गांधी को ‘वंदे मातरम’ कहना चाहिए, राहुल गांधी को राम मंदिर जाना चाहिए और जब राहुल गांधी भगवान राम, भगवान कृष्ण और भारत माता का सम्मान करेंगे, तभी मैं उनका समर्थन करूंगा…”

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का दुश्‍मन नहीं हूं. लेकिन राहुल चूंकि भारत माता का विरोध करते हैं, वे जब भारत माता का सम्‍मान करेंगे, तब मैं उनका समर्थन करूंगा.

उन्‍होंने कहा- देश और संविधान पीएम मोदी के हाथों में सुरक्षित है. उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत में कोई भूमि वक्फ बोर्ड की नहीं है. भारत की भूमि पर भारत का अधिकार है.

बिहार के बारे में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बिहार बुद्धि की धरती है, शौर्य की धरती है, ज्ञान की धरती है, साहस की धरती है, त्याग की धरती है, तपस्या की धरती है और क्रांति की धरती है. मैं बिहार की धरती को नमन करता हूं.

यह भी पढ़िए: ‘भगवान का आगमन होना है…’, श्री कल्कि धाम निर्माण कार्य पर कुमार विश्‍वास ने ऐसे की आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रशंसा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital