Bharat Express DD Free Dish

BPSC TRE 4.0 का इंतजार खत्म! 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के लिए शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे.

BPSC TRE 4.0 Recruitment Notification Released for 32388 Teacher Posts Check Dates

AI IMAGE

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ‘शिक्षक भर्ती परीक्षा’ के चौथे चरण यानी TRE 4.0 के लिए पूरी तैयारी कर ली है. आयोग ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापकों के कुल 32,388 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. BPSC के नवीनतम परीक्षा कैलेंडर में भी इन पदों की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है.

पुराना विज्ञापन हुआ रद्द

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आयोग ने पूर्व में जारी किए गए विज्ञापन (संख्या 14/2026) को रद्द कर दिया है और अब नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है. इस नए चरण में देश भर के पात्र भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे. हालांकि, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञापन संख्या और नए नियमों में बदलाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर जरूर बनाए रखें.

25 सितंबर से भरे जाएंगे फॉर्म

अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो तारीखों का खास ध्यान रखें. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी. अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म सबमिट कर सकेंगे. इसके साथ ही, आवेदन शुल्क का भुगतान भी 25 सितंबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा. ऐन वक्त की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते फॉर्म भरना समझदारी होगी.

तैयारियों में जुट जाएं छात्र

BPSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, TRE 4.0 की लिखित/प्रारंभिक परीक्षा की सटीक तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है. आयोग का कहना है कि आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद जल्द ही परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. जो उम्मीदवार इसमें किस्मत आजमाना चाहते हैं, वे अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच कर लें ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का NTA को निर्देश, व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों की रिपोर्ट सार्वजनिक करें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read