Bihar Election Result:बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं. एनडीए ने महागठबंधन का सुपड़ा साफ करते हुए सीटों के मामले में दोहरा शतक लगाया है. अब के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 202 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटों पर आगे है.
इन सब के बीच हैदराबाद सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपना पुराना प्रदर्शन दोहराते हुए 5 सीटों पर लगभग जीत की ओर अग्रसर है. हालांकि, अभी कुछ और राउंड की गिनती बाकी है. इसके अलावा 2-3 ऐसी सीट भी हैं जहां एक AIMIM और NDA के बीच कांटे की टक्कर चल रही है.
AIMIM ने तेलंगाना विधानसभा में 9 सीटों पर लड़कर 7 सीटें जीत ली थी. बिहार में भी पार्टी इसी ओर बढ़ती दिख रही है.
AIMIM को कहां-कहां है बढ़त?
जोकिहाट – 26 राउंड के बाद मोहम्मद मुर्शीद आलम जदयू के मंजर आलम से 28800 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. उनकी जीत अब लगभग पक्की है.
बैसी – गुलाम सरवर 18 राउंड के बाद भाजपा के विनोद कुमार से 14800 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.
अमौर – AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अखतरुल ईमान 1 लाख वोट लेकर जदयू के सबा जफर से 38 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. इनकी जीत पक्की है. बस औपचारिक घोषणा बाकी है.
बहादुरगंज – तौसीफ आलम लोजपा (र) के मोहम्मद कलीमउद्दीन से 21800 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. अभी 3 राउंड की गिनती बाकी है.
कोचाधमन – AIMIM के सरवर आलम राजद के मुजाहिद आलम को 23021 वोटों से हरा दिया है.
बलरामपुर – लोजपा (र) की संगीता देवी से AIMIM के आदिल हसन 791 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
इसके अलावा चिराग पासवान की नेतृत्व वाली पार्टी LJP (R) ने अपने पिछले 20 सालों के इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 सीटों पर जीत रही है. 2005 में हुए दोबारा विधानसभा चुनाव में राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा ने 10 सीटें जीती थी. जिसके बाद 2010, 2015 और 2020 में 3 सीटें भी नहीं जीत पाई.
ये भी पढ़ें: कहीं जीते तो कहीं ढेर हुए माफिया किंग! बिहार चुनाव में बाहुबली ब्रिगेड का रिपोर्ट कार्ड
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





