Bharat Express DD Free Dish

Bihar Election 2025: बिहार कैबिनेट फाइनल? BJP-JDU-LJPR को मिल सकते हैं इतने मंत्री पद

बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर मुख्यमंत्री बनेंगे साथ ही दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं.

bihar-oath-ceremony-cabinet-ministers-list-nda-govt-2025-1

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है. गठबंधन ने 202 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है. वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमट गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक NDA की सरकार में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बने रहेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह 4 दिन में किया जा सकता है. लेकिन किस पार्टी के पास कितना मंत्री पद होगा उसकी भी खबर सूत्रों के अवाले से सामने आई है.

किसको कितना मंत्री पद

नतीजों के बाद अब सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. JDU के दो वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है. अब जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है, नई सरकार में कैबिनेट कैसी होगी? सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के घटक दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर प्राथमिक सहमति बन चुकी है. हालांकि अंतिम घोषणा से पहले मामूली फेरबदल की संभावना बनी हुई है. JDU के CM नीतीश कुमार के साथ13-14 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं. बीजेपी में विधायकों की संख्या के आधार पर 15 से 16 मंत्रियों की संभावना है. लोजपा को 2 से 3 मंत्री पद दिया जा सकता है. हम और रालोमो के एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है.

कौन बनेगा डिप्टी सीएम?

जानकारों के अनुसार, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. इसके अलावा दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है. बीजेपी और लोजपा से एक-एक डिप्टी सीएम का फ़ॉर्मूला भी चर्चा में है. चर्चा है कि बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी एक बार फिर डिप्टी सीएम बन सकते हैं. वहीं कयास लगाए कि विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम के बजाय विधानसभा स्पीकर का दायित्व सौंपा जा सकता है. वह पहले भी 2020 में स्पीकर रह चुके हैं.

 ये भी पढ़ें: Bihar Election Result: “भीड़ तेजस्वी की, जीत दूसरों की? बिहार नतीजों पर उद्धव ठाकरे ने उठाए सवाल

कब होगा शपथ ग्रहण ?

बिहार चुनाव के बाद अब शपथ ग्रहण की बात सामने आने लगई है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार NDA सरकरा का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार या गुरुवार को होने की उम्मीद है. अंतिम तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर निर्भर करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read