Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बंगाल के बाद गोवा पर भाजपा की नजर, नितिन नबीन करेंगे अहम दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय गोवा दौरे पर संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. दौरे का फोकस बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार (30 जनवरी) से शुरू होने वाले दो दिवसीय गोवा दौरे पर रहेंगे. पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस दौरे के दौरान, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राज्य में पार्टी के बूथ-स्तरीय ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

बंगला के बाद गोवा का दौरा

भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पश्चिम बंगाल के बाद यह नबीन का दूसरा राज्य दौरा होगा. भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करना और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है.

भाजपा अध्यक्ष का पूरा शेड्यूल

भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को सुबह 10:35 बजे पणजी के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद वे दोपहर 12:15 बजे पणजी स्थित पार्टी कार्यालय में राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

बाद में दिन में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे, जिसके बाद दोपहर 3 बजे पणजी के होटल ताज विवांता में भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे. शाम 4:30 बजे, नबीन दक्षिण गोवा के वर्ना स्थित श्री महालसा नारायणी देवालय में पूजा-अर्चना करेंगे.

इसके बाद वे शाम 5:15 बजे मार्गाओ स्थित जिला कार्यालय में दक्षिण गोवा जिला समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. दिन का समापन पणजी के होटल विवांता में राज्य भाजपा पदाधिकारियों, पार्टी के राज्य मोर्चा अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों और मंडल महासचिवों की बैठक के साथ होगा.

31 जनवरी को नवीन सुबह 9:15 बजे ओल्ड गोवा के कदंबा पठार स्थित नए भाजपा कार्यालय के निर्माण स्थल का दौरा और निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वे सुबह 10:15 बजे पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर और गोवा के पहले मुख्यमंत्री भाऊसाहेब बांदोडकर के समाधि स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

नितिन नबीन का बंगाल दौरे के हाईलाइट्स

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष पद संभालने के बाद के बाद पहली बार मंगलवार (27 जनवरी) को बंगाल के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और कलात्मक विरासत की जमकर सराहना की. साथ बंगाल के उन महान हस्तियों को याद किया, जिन्होंने भारत की पहचान पूरी दुनिया में बनाई.

मंगलवार को ‘कमल मेला’ नाम की एक जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने बंगाल की मिट्टी को नमन किया. उन्होंने कहा कि यह धरती राजा राम मोहन रॉय जैसे समाज सुधारकों की जन्मभूमि है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को एक नई पहचान दी. उन्होंने आध्यात्मिक संत रामकृष्ण परमहंस के योगदान को भी अनमोल बताया. नबीन ने अपने भाषण में महान कलाकार उत्तम कुमार, क्रांतिकारी कवि काजी नजरूल इस्लाम और विश्व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, इन योद्धाओं, संतों और कलाकारों ने देश और दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है और बंगाल की कला को विश्व मंच पर स्थापित किया है.

ये भी पढ़ें-  डेटा सुरक्षा और नैतिक AI पर पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश, इंडिया AI मिशन को मिलेगी रफ्तार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital