Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

निरस्त हुई यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा, 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने के सीएम योगी ने दिए आदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया “परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे.”

Yogi Adityanath-

योगी आदित्यनाथ.

हाल ही में हुई यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में अनियमितता की शिकायतों के चलते सीएम योगी ने परीक्षा निरस्त करने के आदेश दिए हैं. अपने एक्स एकाउंट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया “आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं. परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे. ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है.”

17 व 18 फरवरी को हुई थी परीक्षा

राज्य सरकार की ओर जारी नोटिस में लिखा है, ‘दिनांक 17 व 18 फरवरी 2024 को संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्राप्त तश्यों एवं सूचनाओं के परीक्षण के आधार पर शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृश्टिगत इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. शासन ने भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिए हैं कि जिस भी स्तर लापरवाही बरती गई है उसके विरुध्द FIR दर्ज कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए.’

आरओ/एआरओ परीक्षा में अनियमितताओं की भी होगी जांच

यूपी सरकार ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच कागजी तौर पर नहीं बल्कि शासन स्तर पर कराने का आदेश जारी किया है. अभ्यर्थी 27 फरवरी तक @[email protected] पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इससे पहले पुलिस भर्ती बोर्ड भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: आप-कांग्रेस का 4 राज्यों में गठबंधन का ऐलान, पंजाब में आमने-सामने होंगी दोनों पार्टियां

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital