Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गाजियाबाद में लव ‘जिहाद’ का मामला आया सामने, दीपक बनकर दोस्ती की, रेप किया, फिर धर्मांतरण का बनाया दबाव

पीड़िता ने बताया, ‘आरोपी मुझे अपने जन्मदिन पर निजामुद्दीन मस्जिद लेकर गया जहां वह मेरा धर्म परिवर्तन कराने लगा. जब मैने इसका विरोध किया तो वह मुझे मारने लगा.

Ghaziabad-Victim

पीड़ित युवती

यूपी के गाजियाबाद जिले में नाम बदलकर युवती को प्रेम के जाल में फंसाते हुए ब्लैकमेलिंग और रेप का मामला सामने आया है. वहीं युवक पर धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाने का भी आरोप है. युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने जबरन उसको गोमांस खिलाया और धर्मांतरण करा दिया गया. युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर कई गंभीर धाराएं लगाते हुए केस दर्ज कर लिया है.

दीपक निकला खालिद

गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर की रहने वाली पीड़ित युवती का इस मामले में कहना है कि, “साल-2020 फेसबुक के जरिए से मैं एक लड़के से बात करने लगी थी. जिसका नाम दीपक है. और मैं उससे जब चार पांच महीने बाद मिली तो मिलने के बाद हम जब चार पांच महीने के रिलेशन में आए तो पता चला कि वो एक मुस्लिम लड़का है. उसका नाम खालिद चौधरी है जो गाजियाबाद मिर्जापुर में रहता है. जब मुझे पता जला कि वो एक मुस्लिम है तो मैने उससे अपने सारे रिश्ते तोड़ने चाहे तो उसके लिए वो मुझे धमकी देने लगा कि मेरे फोन में तुम्हारी बहुत सारी वीडियो है और मैं एक बहुत बड़ा पत्रकार हूं. अगर मेरे साथ रिश्ता नहीं रखा तो मैं उनको सबको वायरल कर दूंगा और तुम्हारी बहुत बदनामी कर दूंगा.” वहीं युवती का कहना है कि इस दौरान उसने कई बार उससे रेप किया. युवती ने सितंबर-2022 में गर्भवती होने और उस दौरान भी युवक द्वारा रेप किए जाने की बात कही, जिससे की बच्चे की मृत्यु हो गई. जिसके बाद उसने मुछे घर से निकाल दिया.

नाम का बनवाया टैटू

पीड़िता ने बताया, ‘आरोपी मुझे अपने जन्मदिन पर निजामुद्दीन मस्जिद लेकर गया जहां वह मेरा धर्म परिवर्तन कराने लगा. जब मैने इसका विरोध किया तो वह मुझे मारने लगा. यहां तक कि उसने अपने जन्मदिन पर खालिद नाम का टैटू भी मेरी कमर पर बनवा दिया. मुझे हिजाब पहनाया और बीफ खिलाने का प्रयास भी उसने किया. युवती का यह भी कहना है कि आरोपी ने उसे बताया कि हिन्दू लड़कियों को प्यार में फंसाकर धर्मांतरण कराने के आदेश हमें ऊपर से दिए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: पाक में ही हिंदू बन गई, रखने लगी थी करवाचौथ का व्रत, भारत आते वक्त नेपाल बॉर्डर पर सीमा हैदर ने क्या बताया था?

युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

आरोपी खालिद चौधरी के खिलाफ विजयनगर थाना पुलिस ने IPC की धारा-376, 313, 323, 506 सहित SC-ST एक्ट और धर्म परिवर्तन कानून में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital