Bharat Express DD Free Dish

CBI ने एयरफोर्स स्टेशन, दरभंगा के एमईएस के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर (सिविल) को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

CBI ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात MES के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से नकद ₹8 लाख, बैंक खातों में ₹63 लाख और संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए.

CBI MES bribery case

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एयरफोर्स स्टेशन, दरभंगा में कार्यरत मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर (सिविल) को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह राशि कुल ₹2 लाख की मांग का एक हिस्सा थी, जो अभियुक्त ने एक ठेकेदार से मांगी थी.

CBI ने अभियुक्त के खिलाफ दर्ज किया था मामला

सीबीआई ने 3 मई 2025 को अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया था. शिकायतकर्ता, जो दिल्ली स्थित कंपनी का ठेकेदार है, एमईएस के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था. जनवरी 2025 में दरभंगा में बनाई गई सड़क के एवज में उसे फरवरी 2025 में ₹29,93,774 का भुगतान हुआ था. आरोप है कि अभियुक्त ने शेष लगभग ₹4 लाख के भुगतान और पहले किए गए भुगतान की प्रक्रिया के बदले ₹2 लाख की अवैध रिश्वत की मांग की थी.

रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

सीबीआई ने जाल बिछाकर अभियुक्त को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें: Firing On LoC: हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! एलओसी पर फायरिंग का भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सीबीआई ने अभियुक्त के खिलाफ चलाया तलाशी अभियान

सीबीआई ने अभियुक्त के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें ₹8 लाख नकद, अभियुक्त के नाम विभिन्न बैंक खातों में लगभग ₹63 लाख की राशि, दो संपत्ति के दस्तावेज और एक हुंडई वेन्यू कार बरामद हुई.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read