Bharat Express DD Free Dish

Chandan Mishra Murder Case: बिहार में हत्या…बंगाल में गिरफ्तारी, चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस STF का बड़ा एक्शन

Chandan Mishra Murder Case: गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और STF की संयुक्त अभियान में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

Chandan Mishra Murder Case: बिहार में हत्या…बंगाल में गिरफ्तारी, चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस STF का बड़ा एक्शन - भारत एक्सप्रेस

Chandan Mishra, Sheru Singh Gang, Bihar Police, STF, West Bengal arrest, Paras Hospital murder, gangster rivalry, Purulia Jail, property seizure, Buxar crime network.

Chandan Mishra Murder Case: कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा (Chandan Mishra murder case) की हत्या मामले में बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और STF की संयुक्त अभियान में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों का कहना है कि चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में शेरू सिंह गिरोह (Sheru Singh Gang) के लोगों को अरेस्ट किया गया है.

गौरतलब है कि 17 जुलाई 2025 को पटना के पारस अस्पताल (paras hospital) में इलाज कराने के लिए भर्ती हुए कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की 6 आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस वारदात के पीछे चंदन मिश्रा के ही साथी रहे गैंगस्टर शेरू सिंह का हाथ बताया जा रहा है.

Chandan Mishra Case में पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस और एसटीएफ, चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले को लेकर संयुक्त अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत इन आरोपियों की पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल अभी तक कितने अपराधी पकड़े गए हैं. इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है.

Sheru Singh Gang ने दिया है वारदात को अंजाम

ADG कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को बताया था कि चंदन की हत्या में शेरू सिंह के गुर्गों का हाथ है. शेरू सिंह इस समय पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है. पहले शेरू और चंदन दोस्त हुआ करते थे और मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया करते थे. लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच एक हत्या को लेकर दुश्मनी हो गई थी. जिसके बाद से ही शेरू सिंह चंदन मिश्रा को निपटाने का प्लान बनाने लगा था.

चंदन-शेरू गैंग का बक्सर में था आतंक

ADG कृष्णन ने आगे बताया कि चंदन-शेरू गैंग (Chandan-Sheru Gang) 2011 में बक्सर में आतंक फैला रखा था. राजेंद्र केशरी हत्याकांड मामले में दोनों को साल 2017 में फांसी की सजा सुनाई थी. लेकिन ऊपरी कोर्ट में इसे आजीवन कारावास की सजा में बदल दिया गया. चंदन और शेरू दोनों पेशेवर अपराधी रहे हैं. आरा में तनिष्क ज्वेलरी लूट में भी इसी शेरू की भूमिका थी.

ये भी पढ़ें- युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए ये शख्‍स बन गया यूपी पुलिस का फर्जी दरोगा, वर्दी में होने पर भी ऐसे खुली पोल

एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि चंदन को मारने के लिए 5 शूटर्स अस्पताल में आए थे, वहीं एक शूटर बाहर इंतजार करता रहा. इसमें एक शूटर की पहचान हो गई है. वो जल्द पकड़ में आ जाएगा. पुलिस अभी हथियार मुहैया कराने वालों की पहचान कर रही है. वहीं किस गाड़ी से ये अपराधी पहुंचे थे और गाड़ी किसने इन्हें दी थी. उनकी पहचान भी की जा रही है. ADG ने कहा कि इन सबकी संपत्ति जब्त की जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read