मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में बरसों से हमले किए जा रहे हैं. उनके निशाने पर अधिकतर पुलिस और सुरक्षाकर्मी होते हैं. (File Photo)
Chhattisgarh Naxal Attack 2024: छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें CRPF के 3 जवान शहीद हो गए. जबकि, 14 अन्य घायल हो गए. सुबह में ये जानकारी सामने आने के बाद अब शाम को सुकमा पुलिस का बयान आया है.
सुकमा एसपी किरण चौहान ने अपने बयान में कहा, “बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में 8-10 नक्सली मारे गए और लगभग 20-30 नक्सली घायल हुए हैं.”
सुकमा एसपी किरण चौहान ने आगे कहा कि हमने नक्सलियों के कोर इलाके में कैंप स्थापित किया है…” इस बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच कल हुई मुठभेड़ का एक ड्रोन वीडियो सामने आया है. उस वीडियो में नक्सली कमांडर हिड़मा की कंपनी नंबर-1 के नक्सली जवानों को घेरने के लिए पोजीशन लेते दिख रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाके में कैंप पर और सर्चिंग कर रहे जवानों पर हिड़मा के इशारे पर लगभग 300 नक्सलियों ने हमला किया था. जगरगुंडा के जिस टेकलगुड़ा में फोर्स ने नया कैंप खोला है, वहां से महज 3 से 4 किमी की दूरी पर ही नक्सली कमांडर हिड़मा का गांव पूवर्ती है. यह पूरा इलाका हिड़मा के वर्चस्व का है.
यह भी पढ़िए: छत्तीसगढ़ में CRPF कैंप पर बड़ा नक्सली हमला, घने जंगल में 80 मीटर लंबा सुरंग बनाया
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…