विश्लेषण

N.D.A. के खिलाफ बने कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन में एकजुटता बड़ी चुनौती, 1-1 कर कम हो रहे साथी, क्या सीट बंटवारे पर बन पाएगी बात?

India Alliance Parties: भाजपा की अगुवाई वाले N.D.A. गठबंधन के खिलाफ कांग्रेस की अगुवाई में बना विपक्षी दलों का I.N.D.I.A. गठबंधन अंदरूनी उथल-पुथल का सामना कर रहा है, जिसे सुलझाने की कोशिश में सभी बड़े नेता लगे हुए हैं. कभी I.N.D.I.A की ओर से बतौर संयोजक प्रबल दावेदार थे- नीतीश कुमार.

नीतीश कुमार अब एक बार फिर N.D.A. में वापस चले गये हैं. इसके साथ ही उन्होंने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन में TMC नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को गठबंधन से अलग करते हुए पश्चिम बंगाल में “एकला चलो रे” की अलग ही बयार को अपना लिया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के साथ महीनों की अनिर्णायक बातचीत को खत्म करते हुए पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

बात करें शिवसेना की तो शिवसेना (यूबीटी) भी अपने खेमे में ही मतभेद का सामना करने के बावजूद महाराष्ट्र में 23 सीटों की मांग पर अडी रही है. इस बीच, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा (SP) के बीच बातचीत में कुछ रुकावट आ गई है, कांग्रेस 20 सीटों की मांग कर रही है, जबकि अखिलेश यादव ने 11 सीटों की पेशकश की है.

इन घटनाक्रमों का बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, यूपी और महाराष्ट्र के नतीजों पर असर पड़ने की संभावना है, जहां विपक्ष की उम्मीदें भाजपा के वोट शेयर और 303 सीटों की संख्या में सेंध लगाने पर टिकी थीं. इन राज्यों में सामूहिक रूप से 223 सीटें हैं, जिसमें भाजपा ने 2019 में आधे से अधिक लगभग (122) सीटें जीती हैं, जो लोकसभा की ताकत का कुल 41% है.

तृणमूल कांग्रेस (TMC), जो शुरू में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को 42 में से केवल 2 सीटें देने पर सहमत हुई थी, ने अब सभी 42 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश यानी (UP) की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने भी I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होकर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें यह बदलाव I.N.D.I.A की संभावनाओं के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आया है.

अब देखना यह होगा कि गठबंधन की रेलगाड़ी किस रफ़्तार से पटरी पर दौड़ लगाती है और I.N.D.I.A गठबंधन को किस प्रकार से नया आयाम दे पाती है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago