Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमित शाह के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल ने सीतापुरा में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी जयपुर दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीतापुरा स्थित जेईसीसी पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आगामी जयपुर दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीतापुरा स्थित जेईसीसी पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, मंच एवं तकनीकी सेटअप, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और अतिथि प्रोटोकॉल की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं संपूर्ण समन्वय और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं.

सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में अमित शाह नए आपराधिक कानूनों पर प्रस्तावित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें प्रदेशभर से अधिकारी और कानूनविद शामिल होंगे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह कार्यक्रम जनता के लिए कानून और न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने का अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए.

नए कानूनों से जुड़ा होगा प्रदर्शन

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री सीतापुरा स्थित जेईसीसी में नए आपराधिक कानूनों पर प्रस्तावित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. डीजी सिविल राइट मालिनी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर दौरा है. उन्होंने बताया कि नए आपराधिक कानूनों को लागू हुए एक साल हो गया है.

इन कानूनों के प्रावधानों और आम आदमी को मिलने वाली राहत को उजागर करने के लिए केंद्रीय मंत्री 13 अक्टूबर को जेईसीसी सीतापुरा में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद, यह प्रदर्शनी 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी.

इस आयोजन के माध्यम से नए कानूनों के प्रावधानों और लाभों को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रदर्शनों, प्रदर्शनों, पोस्टरों और ऑडियो-वीडियो माध्यमों का उपयोग किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: फाइनल हुई NDA की सीट शेयरिंग, BJP के खाते में 101; जानिए चिराग पासवान को क्या मिला?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital