Bharat Express DD Free Dish

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन: पप्पू यादव हुए शामिल, सरकार पर बोला तीखा हमला

Nishu Azad CJP Protest: जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो गया है. दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं.

CJP protest Parliament Street

निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट पर सीजेपी ने दिल्ली में किया प्रदर्शन (फोटो-IANS)

Nishu Azad CJP Protest: जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो गया है. दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए. सीजेपी के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे हैं.

प्रदर्शन में पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार को दलितों, कमजोर वर्ग, गरीबों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों से इतनी नफरत क्यों है? क्या वे संविधान और लोकतंत्र से ऊपर हैं? उन्होंने खुद को संविधान से ऊपर मान लिया है. वे हमेशा बेटियों पर अत्याचार करते हैं.

आतंकवादियों का देश बनाना चाहते हैं?

उन्होंने आगे कहा,

चाहे वह मणिपुर की बेटी हो या दिल्ली की. उनके गुंडे कहते हैं, ‘मैं मंत्री के साथ हूं, मंत्री मेरा भाई है. मैंने किसी को पीटा है, 62 टांके आए हैं, और फिर मारूंगा.’ क्या आप इसे आतंकवादियों का देश बनाना चाहते हैं? फिर कोई भी बच्ची घर से बाहर नहीं निकल पाएगी.

वहीं, इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी.

Nishu Azad CJP Protest
पार्लियामेंट स्ट्रीट पर प्रदर्शन करते सीजेपी के कार्यकर्ता (फोटो- IANS)

सोशल मीडिया के जरिये रेप की दी धमकी

उन्होंने कहा,

पहली बात, इस एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट जोड़ा गया है. दूसरी बात, इसमें आईपीसी की धारा 308 के अलावा, 308 के अलावा 307 जोड़ने के लिए मेडिकल ओपिनियन ली जा रही है. मेडिकल ओपिनियन के लिए डॉक्टरों से बात करना जरूरी है, आज राजपत्रित अवकाश होने के कारण डॉक्टर अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन आज के अंदर ही वे इसे फाइनल कर देंगे.

अक्षय लाकड़ा ने बताया कि निशु ने खुद भी एक अलग शिकायत दी है, क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए रेप की धमकी दी गई थी और दिल्ली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है.

प्रदर्शनकारियों की ये है मुख्य मांग

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जिस पॉडकास्ट वीडियो से यह पूरा मुद्दा उठा है, उसके हिंदी और अंग्रेजी ट्रांसलेशन, ट्रांसक्रिप्ट के जरिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के वकील ऋषभ यहां आकर दे गए हैं.

ये भी पढ़ें- संसद मार्ग थाने पर बवाल के बाद हरकत में पुलिस, स्वतंत्र भारद्वाज पर कसेगा शिकंजा, FIR में जुड़ेगा SC-ST एक्ट

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी को लेकर हमारी मुख्य मांग है, लेकिन आरोपी अभी दिल्ली में नहीं है. दिल्ली पुलिस उसे लाएगी, यह दूसरा पहलू है. हमारी मांग है कि इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जाए और हमें अतिरिक्त एफआईआर की कॉपी दी जाए. यह हमारी मुख्य मांग होगी. डीसीपी नई दिल्ली जोन-2 मौके पर मौजूद हैं, निशु के पिता भी अंदर हैं. रेप की धमकी को लेकर हम अभी शिकायत दे रहे हैं और इस पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही, जिन लोगों ने उकसाया और रेप की धमकी दी, उन पर पहले कार्रवाई की मांग करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read