Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

JNU में जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; देखें Video

JNU Clash News: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यायल (जेएनयू) में बीती रात मीरपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हुई. जिसमें छात्र एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते नजर आए.

JNU clash

जेएनयू मारपीट

JNU Clash News: जेएनयू यानी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 29 फरवरी की देर रात मारपीट और खूनी झड़प का मामला सामने आया है. इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्ववद्यालय में लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले हैं. मारपीट, जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हुई है. घायल कई छात्रों के मेडिकल में भर्ती कराया गया. बता दें कि विश्वविद्यालय में मारपीट का यह मामला पुलिस की संज्ञान में है, लेकिन उसका कहना है उसके पास किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है. 

जेएनयू में कब और कैसे हुई खूनी झड़प?

जेएनयू में बीती रात मारपीट तब शुरू हुई जब कैंपस में जनरल बॉडी मीटिंग चल रही थी. मीटिंग के दौरान लेफ्ट और राइट बिंग के बीत किसी बात पर बहस के बाद झड़प हो गई. झड़प के दौरान कई छात्र एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और लात-घूसे चलाते नजर आए.

जानकारी के मुताबिक, जेएनयू में दोनों तरफ से छात्रों के बीच हिंसा की स्थिति देखी गई. इस मामले में दोनों ही छात्र दल एक-दूसरे पर हिंसा का आरोप लगा रहे हैं. इस मामले में लेफ्ट विंग के छात्र जहां राइट विंग पर गुंडागर्दी का आरोप लगा रहा है, वहीं राइट विंग के छात्र इसे नक्सली हमला करार दे रहे हैं.

विश्वविद्यालय में चार साल बाद छात्र संघ की तैयारी शुरू हो रही है. जेएनयू में दोनों छात्र संघों के बीच हुए संघर्ष के बाद छात्र संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई.

बीते महीने भी जेएनयू में हुई थी हिंसा

जेएनयू में पिछले महीने 10 फरवरी को भी देर रात छात्रों के बीच मारपीट हुई थी. इस मारपीट में भी कुछ छात्र घायल हो गए थे.

जनरल बॉडी मीटिंग में 10 फीसदी छात्रों का सिग्नेचर अनिवार्य

जेएनयू में छात्र संघ का चुनाव होने से पहले जनरल बॉडी मीटिंग होती है. जिसमें छात्र संघ के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं. जनरल बॉडी के कम से कम 10 फीसदी छात्रों का सिग्नेचर अनिवार्य होता है. यह प्रक्रिया छात्र संघ चुनाव से पहले पूरी करनी होती है. जिसके बाद ही सीएसई का चुनाव और फिर मुख्य चुनाव होता है.

यह भी पढ़ें: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में 155 सीटों पर हुई चर्चा, 1-2 दिन में आ सकती है पहली लिस्ट

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में आग, 44 की मौत, 22 से अधिक घायल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital