Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार: CM नीतीश कुमार ने किया साफ, कहा- दो बार गलती हुई अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे

सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था, जब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं थे. हम लोग जैसे ही सरकार में आए 2006 में अस्पतालों में मुफ्त दवा की शुरुआत की गई.

Nitish Kumar
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक बार फिर साफ कर दिया कि वे अब किसी अन्य गठबंधन के साथ नहीं जाने वाले हैं, वे एनडीए के साथ ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि दो बार गलती हुई है अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे. सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 में जब हम लोग आए थे तो क्या हालत थी.

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी थी. दवा और अन्य सुविधाओं की कमी थी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिमाह 39 मरीज आते थे, हम लोग जैसे ही सरकार में आए 2006 में अस्पतालों में मुफ्त दवा की शुरुआत की गई. अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक महीने 11000 से अधिक मरीज आ रहे हैं. इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

नीतीश कुमार ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वाले क्या करते थे? हमसे गलती हुई. दो बार उन लोगों का साथ लिया. हमारा रिश्ता 1995 से है. बीच में दो बार इधर-उधर हुए, दो बार गलती हुई. अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे. सीएम ने कहा कि आईजीआईएमएस की स्थापना 1984 में हुई थी. शुरू में काम हुआ, लेकिन बाद में व्यवस्था काफी खराब हो गई. 2005 में हम लोग आए तो देखा कि यहां काम नहीं हो रहा है. इसके बाद बड़ी संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई. किडनी, हार्ट, कैंसर के इलाज की बेहतर व्यवस्था करवाई गई.

अब आंखों के क्षेत्रीय संस्थान का उद्घाटन किया गया है. आईजीआईएमएस में जांच और दवा के लिए पैसे लगते थे, अब मुफ्त इलाज के साथ दवा भी दी जा रही है. अस्पताल में बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है. इस मौके पर 188 करोड़ रुपये की लागत से बने क्षेत्रीय चक्षु संस्थान और स्वास्थ्य विभाग के 850 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.

ये भी पढ़ें- पहलवान Vinesh Phogat और Bajrang Punia कांग्रेस में शामिल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest