देश

Nitish Kumar: किसी ने कुछ ‘गड़बड़’ किया होगा, इसलिए भड़की हिंसा, अमित शाह का दौरा रद्द होने पर बोले CM नीतीश कुमार

Bihar Ram Navami Violence: रामनवमी पर जुलूस के दौरान बिहार के कई जिलों में हुई हिंसा के चलते  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा शनिवार को रद्द कर दिया गया. कई जिलों में बवाल होने के बाद अब प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. अब अमित शाह का दौरा रद्द किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हिंसा को लेकर बीजेपी पर ही तंज कस दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि “जब कोई भी केंद्र के मंत्री बिहार आते हैं तो उनको सुरक्षा दी जाती है. राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाती है. हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं, वे(भाजपा) लोग ध्यान न रखें वो अलग बात है.”

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को हिंसा को लेकर कहा कि “राज्य में किसी ने कुछ ‘गड़बड़’ किया होगा. जिसकी वजह से नालंदा और सासाराम में रामनवमी पर हिंसा हुई. इस मामले में अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने आगे कहा, “यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे उन लोगों की जानकारी लें जो इन घटनाओं में शामिल थे और उचित कार्रवाई करें. यह ‘स्वाभाविक’ नहीं है, निश्चित रूप से, किसी ने कुछ ‘अप्राकृतिक’ किया होगा.” ‘ इधर – उधर.”

यह भी पढ़ें-  Bihar Violence: हिंसा के बाद सासाराम में अमित शाह का दौरा रद्द, बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू, कुछ जगहों पर इंटरनेट बंद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह टिप्पणी स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र में धारा 144 लागू होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सासाराम में एक कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं देने के बाद आई है.

अब तक 45 लोग गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने नालंदा में दो और सासाराम में दो केस दर्ज किए हैं. इस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि फिलहाल दोनों जिलों में हालात नियंत्रण में हैं.

हालातों को देखते हुए अमित शाह का दौरा हुआ रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमित शाह के सासाराम दौरे को देखते हुए हिंसा को कंट्रोल करने की तत्काल कोशिश की गई. लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर धारा 144 लागू होने और स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते उनका दौरा कैंसिल किया गया. ताजा हालात की बात करें तो कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानें और यहां के घरों के दरवाजे बंद हैं. कुछ जगहों पर शनिवार को भी पथराव की घटनाएं सामने आई हैं. फिलहाल, पुलिस दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

25 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

30 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago