Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने पर बोले सीएम योगी- उन लोगों ने अपना ‘संस्कार’ दिखाया, 2024 चुनाव को लेकर बोले- विपक्ष का हर नेता पीएम पद का प्रत्याशी

UP: विपक्ष के सवाल पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा विपक्ष में किसी तरह का कोई दम नहीं है. इसके अलावा कांग्रेस में नेता को लेकर भी उन्होंने अपनी बात कही.

UP News

सीएम योगी आदित्यनाथ

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कई मुद्दों पर चर्चा की. इनमें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने बीजेपी की रणनीति पर चर्चा की वहीं विपक्ष से जुड़े सवालों पर भी जवाब दिया.

विपक्ष में दम नहीं

विपक्ष के सवाल पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा विपक्ष में किसी तरह का कोई दम नहीं है. इसके अलावा कांग्रेस में नेता को लेकर भी उन्होंने अपनी बात कही. विपक्ष को लेकर वे यहीं तक नहीं रुके, बल्कि उन्होंने कहा कि विपक्ष में हर व्यक्ति (प्रधानमंत्री पद) प्रत्याशी है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां कोई भी किसी को नेता मानने के लिए तैयार नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं हो सकती किसी की तुलना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनका कहना था कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी की कोई तुलना नहीं हो सकती है. वही 2019 से तुलना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले लोकसभा से बेहतर परिणाम 2024 में देखने को मिलेगा.

सपा मुखिया अखिलेश यादव और संस्कार

रामचरित मानस को लेकर उठे विवाद पर भी यूपी के सीएम योगी का कहना है कि उन्होने किसी को अपनी बात को मानने के लिए बाध्य नहीं किया है. विवाद को लेकर उनका कहना था कि विकास के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए ये जो विवाद हो रहा है यह सिर्फ अपने वजूद को बचाने के लिए छटपटाहट मात्र है. इन सबमें किसी तरह का कोई दम नहीं है.

अखिलेश यादव के लेकर उन्होंने कहा कि रामचरितमानस की प्रतियां फाड़कर उन लोगों ने अपने संस्कार का प्रदर्शन किया है. सीएम योगी ने इसके आगे कहा कि अब ये लोग संस्कार की बात कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Mumbai: मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

मैं संन्यासी हूं- सीएम

सीएम योगी से राज्य की सत्ता में रहने के सवाल पर कहना था कि वह मठ में रहना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं संन्यासी हूं. मेरा फुल टाइम जॉब राजनीति नहीं है. कभी भी मैने राजनीति को अपना सब कुछ मानकर काम नहीं किया. मैं एक योगी हूं और योगी के रूप में ही रहना चाहता हूं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital