जस्टिस यशवंत वर्मा
कैशकांड मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) पर लगे आरोपों की जांच के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कमेटी का गठन किया है. ये कमेटी जस्टिस वर्मा के घर मिले अधजले नोट मामले की जांच करेगी.
कमेटी में कौन-कौन शामिल?
तीन सदस्यीय कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के जज अरविंद कुमार, कर्नाटक हाईकोर्ट के अधिवक्ता बीवी आचार्य और मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- 35 साल पुराने कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में SIA ने श्रीनगर में 8 ठिकानों पर की छापेमारी, यासीन मलिक के घर भी रेड
Justice Yashwant Verma को हटाने का प्रस्ताव मिला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मुझे रविशंकर प्रसाद और विपक्ष के नेता समेत कुल 146 सदस्यों के हस्ताक्षर से प्रस्ताव मिला है. इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) को पद से हटाने के लिए समावेदन मिला है. स्पीकर ने जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप का भी जिक्र किया और तीन सदस्यीय कमेटी के गठन का ऐलान किया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



