Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सांसद रशीद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर NIA से मांगा जवाब

कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के सांसद रशीद इंजीनियर की याचिका पर NIA से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने आतंकवाद-वित्तपोषण मामले में न्यायिक हिरासत से अंतरिम जमानत की मांग की थी

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने बजट सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत मांगने वाले जम्मू-कश्मीर के सांसद रशीद इंजीनियर की याचिका पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जवाब मांगा है. वे आतंकवाद-वित्तपोषण मामले में न्यायिक हिरासत में हैं. बजट सत्र 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगा.

सिद्धार्थ लूथरा मांगेंगे संबंधित अधिकारियों से निर्देश

जस्टिस विकास महाजन ने कहा एनआईए से अगली सुनवाई से पहले जवाब देने को कहा है. रशीद ने कहा है कि वह संसद के आगामी बजट सत्र में भाग लेना चाहते हैं. उसके लिए हिरासत पेरोल या अंतरिम जमानत दिया जाए. एनआईए की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से निर्देश मांगेंगे. यह याचिका एनआईए के मामले में उन्हें जमानत दिए जाने के मुद्दे पर उनकी लंबित याचिका का हिस्सा है.

रशीद की मुख्य याचिका मेर्ं कोर्ट से आग्रह किया गया है कि या तो निचली अदालत को उनकी लंबित जमानत याचिका का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया जाए या हाईकोर्ट खुद इस मामले पर निर्णय करे. सुनवाई के दौरान लूथरा ने कहा कि हाईकोर्ट प्रशासन ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दाखिल की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read