Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Liquor Policy Case: ED ने मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी समेत अन्य की 52 करोड़ की संपत्ति को किया जब्त

Delhi liquor scam: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में ईडी और सीबीआई ने मार्च में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

Manish Sisodia Arrested

मनीष सिसोदिया (फोटो- फाइल)

Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया और कई अन्य आरोपियों की कुल 52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुर्क किया है. ईडी के मुताबिक, धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत 7.29 करोड़ रुपये की अन्य अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है, जो कि मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी के नाम हैं. इसके साथ ही राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा की संपत्ति (जमीन और फ्लैट) शामिल है. इस अटैचमेंट में 44 करोड़ 29 लाख रुपये की कैश और चल संपत्ति है.

ED ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्ति में मनीष सिसोदिया की बैंक में जमा 11.49 लाख रुपये की राशि सहित, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड (16.45 करोड़ रुपये की राशि) और अन्य सहित 44.29 करोड़ रुपये की चल संपत्ति भी शामिल है. ईडी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति का कुल मूल्य 52.24 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दरक रहे पहाड़, देखिए कैसे हाईवे पर अचानक गिरीं चट्टानें, बाल-बाल बची कार

आबकारी नीति में हुए थे गिरफ्तार

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में ईडी और सीबीआई ने मार्च में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. ED और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया  (CBI) ने आरोप लगाया गया है कि 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कुछ शराब डीलरों का पक्ष लिया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. हालांकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी इन आरोप को खारिज करती रही है. इसके बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जांच की सिफारिश की जिसके बाद ईडी ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital