देश

GIFT City: गुजरात में लोग इन जगहों पर पी सकेंगे शराब, सरकार ने दी अनुमति; जानिए “Wine and Dine” क्या है, ये क्यों चाहिए?

GIFT City Gujarat News: गुजरात में खुलेआम शराब पीना या बेचना मुश्किल है, क्योंकि यहां शराबबंदी लागू है. हालांकि, पीने के शौकीनों के लिए अब खुद सरकार ने एक खुशखबरी दी है. गुजरात सरकार ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT) में “वाइन एंड डाइन” ऑफर करने वाले होटलों/रेस्तरां/क्लबों में शराब पीने की अनुमति दे दी है.

सरकारी आदेश में आज कहा गया कि पूरे GIFT सिटी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों/मालिकों को लिक्वर एक्सेस परमिट दिया जाएगा. इसके अलावा, प्रत्येक कंपनी के अधिकृत आगंतुकों को उस कंपनी के स्थायी कर्मचारियों की उपस्थिति में अस्थायी परमिट वाले ऐसे होटलों/रेस्तरां/क्लबों में शराब का सेवन करने की अनुमति देने का प्रावधान किया गया है.

GIFT सिटी में स्थित या आने वाले होटल/रेस्तरां/क्लब वहां वाइन और डाइन सुविधा यानी FL3 लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे. गिफ्ट सिटी के आधिकारिक तौर पर सेवारत कर्मचारी और आधिकारिक तौर पर आने वाले आगंतुक होटल/क्लब/रेस्तरां में शराब का सेवन कर सकते हैं. हालाँकि, होटल/क्लब/रेस्तरां शराब की बोतलें नहीं बेच सकते.

यह भी पढ़िए: आप नेता संजय सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज, अदालत ने ED को दिया ये आदेश

Bharat Express Desk

Recent Posts

बहराइच में तेंदुए का आतंक: घर के बाहर खड़े 7 साल के मासूम को बनाया शिकार, पूरे इलाके में पसरा मातम

बहराइच जिले के मंझरा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घर के…

23 minutes ago

दिल्ली में क्रूरता की हदें पार: क्लब में मामूली विवाद पर बाउंसरों ने की 29 साल के दलजीत की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात…

28 minutes ago

सर्दियों में और गर्माएगी दिल्ली की सियासत…! वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में कूदेगा विपक्ष

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA…

47 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

1 hour ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

1 hour ago