Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया भारी-भरकम बजट, कई बड़ी योजनाओं का किया ऐलान

दिल्ली की भाजपा सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया. विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट भाषण पढ़ा.

Delhi Budget 2025

सीएम रेखा गुप्ता.

दिल्ली की भाजपा सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया. विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट भाषण पढ़ा. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया, जिसमें महिला समृद्धि योजना से लेकर यमुना की सफाई शामिल है. सीएम रेखा गुप्ता ने एक लाख करोड़ का बजट पेश किया है.

एक लाख करोड़ है बजट का आकार

बजट भाषण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, पिछले 10 साल में दिल्ली विकास से पिछड़ गई. पिछली सरकार ने प्रदेश का राजस्व नहीं बढ़ाया. हम एक लाख करोड़ का बजट पेश कर रहे हैं. ये बजट दिल्ली को विकसित बनाने वाला बजट है, जिसमें सबका साथ, सबका विकास पर फोकस है.

सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है. दिल्ली की आय बढ़ाने की जगह उन्होंने घटा दी. भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और शराब नीति की वजह से दिल्ली की इनकम कम हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital